Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
Feb 2018
क्या पता
दिल क्यों लापता
ढूंढे उनका ही पता

क्या जूनून
कहाँ है सुकून
जाने क्या ये मज़मून

कैसे कहें
दर्द ये सहते रहें
चुप कब तलक रहें

हर लमहा
दिल है तनहा
उनकी खबर ही कहाँ

रात में रोये
चैन से न सोये
रहे कितने खोये खोये

क्या माज़रा
कोई पूछे ये जरा
क्यों रहे दिल डरा डरा

न दे सजा
दूर अब न जा
पास आ भी जा
Inspired by ravindra nayak
Jayantee Khare
Written by
Jayantee Khare  45/F/Pune, India
(45/F/Pune, India)   
Please log in to view and add comments on poems