Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
Jun 2018
●●●
तारों भरी इस रात में इक चाँद तन्हा
बादलों के साथ सूरज भी है तनहा
●●●
मौज ए समुंदर में अश्क़ की बूँद तन्हा
बेशुमार लोगों में रहे एक दिल ये तन्हा
●●●
मिलते कई हैं साथ पर मुलाक़ात तन्हा
लगते हैं अब मेले और बारात तन्हा
●●●
लिक्खे कई सफ़हे मग़र इक हर्फ़ तन्हा
हर बात तन्हा रात और हालात तन्हा
●●●
To beat the Ofc blue.....Will post english translation soon
Jayantee Khare
Written by
Jayantee Khare  45/F/Pune, India
(45/F/Pune, India)   
Please log in to view and add comments on poems