Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
 
Mohan Jaipuri Oct 2020
लुइस ग्लुक ! लुइस ग्लुक !
कवियों के दिलों में तुने
आज जगा दी नई कुहुक
आशा है कविता में
आपके नोबल से कवियों की
सोच को अब मिलेगा नया रुख
दुनिया होगी काव्य में
और ज्यादा मशरूफ
कवि होंगे कविताओं के भावों
में नवीनता से जागरूक
Congratulations to Nobel laureate poetess of 2020 Louise Gluck of USA
54 · Aug 2020
खजाना
Mohan Jaipuri Aug 2020
खजाना हर बार हीरे मोती का ही नहीं होता है।
जिसने‌ शब्दों को‌‌ सहेजना और संवारना
सीख लिया वह भी दिलों की तिजोरी भरता है।
54 · Jan 2020
अनुराग
Mohan Jaipuri Jan 2020
जब आंख किसी से लगती है
तब आंख में छवि उसी की बसती है
बातें सारी उसकी कानों में गूंजती है
खिलखिलाहट हरदम सुनाई देती है
अनुराग की आग दिल में ऐसी दहकती है
सारे दरिया उसे मिटाने में असमर्थ होते हैं
किसी को कही नहीं जाती मनोदशा
क्योंकि पशोपेश में ऐसे फंसा
मन नहीं रहता खुद के पास
तन नहीं जा पाता उसके पास
नींद अब आती नहीं पल भर
बस प्यास बन जाती है नींद हर।
54 · Apr 2020
Time is news
Mohan Jaipuri Apr 2020
It was not a news
When someone was waiting
for me at home
And I was on my duty
But now it is a news
When I am at home
And duty is non mobility
Time defines duty and news.We are only puppets.
54 · Sep 2024
One rain
Mohan Jaipuri Sep 2024
It was abundant
rain this year
That helped crops
to sow and grow
Now last one
rain is required
to happy every bro
Ages have aspired
for this in past too
but wait of one rain has
never come true and
had turned always
every face  blue
54 · Jan 2020
Well End
Mohan Jaipuri Jan 2020
All is well
When end is well
But how to arrive
at well end
This is the question
Of a million pound
Mohan Jaipuri Jul 2020
हाल दिल का मोबाइल रूपी
किताब जितना ही चंचल है
शब्दों को खूबसूरत हाथ ने रोक लिया
आंखों के जज्बात रोकना मुश्किल है
जुल्फों का बिखरा हुआ सौंदर्य
और ये गरिमामय आभरण
नज़रें हमारी जम गईं
लेखनी को रोक पाना
अब हुआ मुहाल है।
Mohan Jaipuri Aug 2020
कोविड की विपदा में
हम हैं सही मिलन पर
    आज तक हमने ना
     पाया ऐसा अवसर अद्भुत
     पहली बार मिलकर यहां
     मन हो रहा गदगद
दृष्टि केंद्रित हो गई है
आप के ललाटों पर
      कुछ आज आए हैं
      बाकी अगली बार
      उम्र भर यूं ही हम
      जोड़े रखेंगे तार
बढ़ गया है खून पाव भर
मिलकर आज जूम पर
Had a nice quality time on zoom meeting with my engineering batch mates.
Mohan Jaipuri Jan 2020
घाट घाट का पानी पीना
सिखाता है अवगुण ढकना
कभी शेर तो कभी गिदड़
से होता रहता सामना
कभी डर से दौड़ना
कभी मौके को हथियाना
कभी नरम तो कभी गर्म
भाव सीखाता अपनाना
जिसने घाट घाट का पिया हो पानी
उसका कोई होता नही सानी
सोच समझकर टक्कर लेनी
वरना पड़ेगी मुंह की खानी।।
53 · Sep 2024
Parallel lines
Mohan Jaipuri Sep 2024
To overcome
loneliness
May be some day
I can find a wife
But before that
I have to learn
how to enjoy
a voice sharp
like a knife
A wife is beautiful
and gives a
meaningful life
Yet  a lot 
understanding
is needed
about how the
two parallel
lines as one
can survive
Mohan Jaipuri Oct 2024
नाकामियां भी लाजमी हैं
जीवन जीने के लिए
क्योंकि कामयाबी आगाह नहीं करती
अपने आवागमन के लिए ।।
53 · Sep 2020
मधुमास
Mohan Jaipuri Sep 2020
भोग भोग सब भये उदास
सूंघ सूंघ‌ ना रुकी सुवास
स्वास स्वास बसे है आस
स्वास प्रबंध ही है मधुमास।।
53 · Oct 2024
फासला
Mohan Jaipuri Oct 2024
जिंदगी का फलसफा
बस इतना सा है
काफी अकेला हूं और
अकेला ही काफी हूं
में जितना फासला है।
53 · Feb 2020
Lord Shiva
Mohan Jaipuri Feb 2020
Shiva is a symbol of
Minimum needs
Maximum tolerance
Recepient of all kind of
Bitter things and
Bitterness of nature
Still generous in giving
Without any prejudice
Or favour
Mohan Jaipuri Oct 2020
जीवन जटिल से जटिल हुआ
उम्र के हर मुकाम पर
जीवन की साध बढ़ती गई
इसके हर नये आयाम पर
चाहा था संगीत,मिल रहा है क्रंदन
यही है वर्तमान का असली चरित्र चित्रण

संबंधों की पकड़ ज्यों ज्यों ढीली पड़ती
अंदर की छटपटाहट बढ़ती
भावों का उभार आता
त्यों त्यों सहने की ताकत बढ़ती
सत्य स्वीकार नहीं,झूठ का है अभिनंदन
यही है वर्तमान का असली चरित्र चित्रण

प्रश्नों पर मनन नहीं ,उनका करते हैं दमन
उत्तर कहां से पाओगे,जब मन में नहीं चैन
आरोपों की नाव पर कब तक होगी सवारी
एक दिन तो खत्म होगी ये सब‌ खवारी
ये खुराफाते तब तक लील जाएगी जीवन
यही है वर्तमान का असली चरित्र चित्रण
52 · Mar 2020
Lockdown
Mohan Jaipuri Mar 2020
At present silence
Sounds louder
Than words
Roads are silent
Markets empty
People in isolation
The silence is the
Key to survival
Of mankind
On earth
The demon
Covid-19
Only understands
The language of
Silence
Whole country under lockdown to destroy corona chains
52 · Aug 2024
Raining
Mohan Jaipuri Aug 2024
Raining sings
Raining sounds
Raining pounds
Raining is the time
romance surrounds
everything in nature
That makes it the
suitable creator
52 · Sep 2024
Literacy day
Mohan Jaipuri Sep 2024
Eradicate illiteracy
Illuminate minds
Go for multilinguages
for better understanding
of future times
52 · Jan 2020
Pages of life book
Mohan Jaipuri Jan 2020
Friends are the beautiful
pages of this life's book
Which are colored
with unmatched look
Many of them are like
dazzling flowers
Others are humble
like falling showers
Some hover frequently
like bumble bees
Others are skilful
like fish of seas
They make us feel special
when we share with
them something normal
52 · Jul 2020
इत्तेफाक
Mohan Jaipuri Jul 2020
इत्तेफाक महज इत्तेफाक से तो नहीं होते
कुछ तो इस जहां में इनके मसाइल होते
जिन्होंने मोड़े थे बड़ी नजाकत से रास्ते
आज एक अजनबी उसी चांद संग लौटे।।
Mohan Jaipuri Sep 2020
हमारे शब्द
हमारी छाया हैं
हमारे आचरण
हमारी काया हैं
बस इतनी सी
अभिव्यक्ति की
माया है।।
Mohan Jaipuri Feb 2020
राजनीति एक पौधा है
यह धर्म, संप्रदाय और जातिवाद
के अंधेरे में फलता- फूलता है
घृणा, विभाजन और गुंडागर्दी
से पोषण पाता है
इसमें जो शामिल हो जाता है
उसको हर जुल्म-ओ- सितम के पार
यही दिखाई पड़ता है।
51 · Mar 2020
My Poem
Mohan Jaipuri Mar 2020
My poem
Patience in sorrow
Hope for a better tomorrow
A sweet heart
Who takes part
In every thick and thin
With an immortal vision
Mohan Jaipuri Aug 2020
तेरी सुन्दरता‌ लगता है
गहनो की मोहताज‌ नहीं
आंखों को देख तेरी‌ ना‌ आये
ऐसा‌ दुनियां का कोई ख्वाब नहीं
देख तेरा लिबास ना‌ डोले
ऐसा मजबूत मेरा इमान नहीं
अगर मिली किसी दिन यों ही
भूल ना जाऊं खुद को कहीं

होंठ तेरे गुलाब जैसे
मेरे सीने में दफन सुंदर अरमानों जैसे
लगे देख तेरी जुल्फें ऐसे
कोई जलजला मेरे दिल में आयेगा जैसे
अगर कहीं डूबने लग जाऊं‌ इस जलजले में
पुकार लेना एक बार नाम मेरा तेरे होंठो से
तैर लूंगा मैं भी जलजलें में तिनकों के जैसे
तिनकों की इस संगत में
भूल ना जाऊं खुद को कहीं
Mohan Jaipuri Aug 2020
एक हाथ पंजाबी कड़ा
दूजे हाथ रिस्ट वॉच
गुलाबी होंठ, नशीले नैन
लगती हो तुम बटर स्कोच
क्रीमी गाउन , हाई हील
लगती हो शायर की सोच
कहते हैं परियां आसमान में होती हैं
क्या तुम धरती पर हो सचमुच ?
Mohan Jaipuri Oct 2020
जीवन में संयम
कमाई में परिश्रम
आचरण में सच्चाई
संगठन की अच्छाई
जिसको समझ आई
वक्त को उसने
मजबूती दिखाई

दुनिया की चर्चा
फालतू का खर्चा
आचरण में ढिलाई
हिस्सों की बात आई
अब शुरू हुई
प्यार की रुसवाई
वक्त ने उसको
औकात बताई
Mohan Jaipuri Sep 2020
ये जिंदगी की समस्याएं
जीवन की गति का आधार हैं
सोच का बुनियादी आहार हैं
अवसर ढूंढने का नवाचार हैं
ना इनसे कभी घबराना
              ये हैं हमारी आवश्यकताएं
              ये जिंदगी की समस्याएं
माना ये ना सोने देती
फिर भी नए-नए सपने दिखाती
या सीधे ही गंतव्य पहुंचाती
नहीं तो फिर मंजिल ही बदल देती
किसी निष्कर्ष पर जरूर पहुंचाती
               ये हैं हमारी अभ्यास पुस्तिकाएं
‌               ये जिंदगी की समस्याएं
50 · Jul 2024
कोटर
Mohan Jaipuri Jul 2024
कोटरों में कबूतर रहते
जिनकी नहीं कोई बोली
अब कोटरों में मानव रहते
हालत उनकी भी वैसी हो ली
पहले सेक्टर वाली कोठियां
फिर आये ऊंचे-ऊंचे फ्लैट
बेरोज़गारी ने धीरे-धीरे
सब कुछ दिया समेट।।
50 · Mar 2020
Work is transparent
Mohan Jaipuri Mar 2020
An honest declares
Himself as clean
While it is
Never done
by a cheater
Cause
The honest has
faith on works
While a cheater
relies on the
mercy
for his 'excuses'
50 · Aug 2020
प्यार
Mohan Jaipuri Aug 2020
प्यार तो एक सुखद‌‌
अहसास है
नजदिकी या‌‌ दूरी‌ का
इसमें नहीं कोई पाश है
मीरा ने जहर‌‌ पीकर किया था
प्रभु प्यार का अहसास
तो अमृता कभी करती थी
सिगरेट के टुकड़ों को पीकर
साहिर के हाथों को महसूस
Remembering Poetess Amrita Pritam on her birthday today
49 · Aug 2020
Hopeful choice
Mohan Jaipuri Aug 2020
A son remains a son
till he takes him a wife
A daughter remains
a daughter for whole life
A life is a life till
one has a wife
But in every situation
a daughter is a trustworthy
support and a hopeful choice
49 · Oct 2020
तोंद
Mohan Jaipuri Oct 2020
यह तोंद ही है
जो चेहरे से पहले
नजर आती है
खुराक का मिजाज
बयां कर देती है
एक बार अगर
आ गई तोंद
सौंदर्य को
देती है रोंद
समय रहते
संभालो तोंद
वरना बीमारियां
लगा लेंगी सेंध
Mohan Jaipuri Feb 2020
नींद ...
बचपन में खुलती नहीं
जवानी में मिलती नहीं
बुढ़ापे में आती ही नहीं।
49 · Jun 2020
Pearl Anniversary
Mohan Jaipuri Jun 2020
Today is Anniversary Pearl
But life now is not simple

Your ideals are our power
to live the life's each & every hour
Your memories are unending
Which recite the melody of life
Life stream is continuous
But life now is not simple

No happiness in life
No clothes have colors
Heart is now sad
No music has melody
No food has sweet taste
Only the timecycle moves on
But life now is not simple

No worry about loss & profit
No happiness - no sorrow ever hit
No weather changes a bit
No interest in day
No fear of darkness.
Just follow the nature's rule
But life now is not simple

Those who expire young
They always appear in memories as young
Maybe their power stays with us
And becomes our resource
This is our life's strength
But life now is not simple.
48 · Apr 2020
Why lamps tonight?
Mohan Jaipuri Apr 2020
A Lamp has
neither a religion
nor a home
of its own
But
it Lights up
equally to
all religious
Shrines
And is a symbol
of hope for all
the homes
Mohan Jaipuri Jul 2020
यह कैसी दो हजार बीस की साल आई
अपने संग दुश्वारियां ही दुश्वारियां लाई
ड्रैगन देश से फैली एक बीमारी
अकस्मात बन गई यह महामारी
वायुयानों के पंख थम गए
भूतल परिवहन है मारी मारी
बच्चों की पढ़ाई छिन गई
दुश्वार हो गई दिन गुजारी
यह कैसी दो‌ हजार बीस...

उद्योग पतियों के उद्योग रुक गये
मजदूरों की दिहाड़ी
नेताओं की चौधर रुक गई
घूम रहे हैं जैसे कबाड़ी
किसान हो गए घर तक सीमित
कैसे बचेगी अब फुलवारी
यह कैसी दो हजार बीस...

ममता, स्नेह और साथ निभाना
बात लगती है कोई दीवानी
दादा, पापा ,मां और बेटी
में एक साथ जब कोविड पहचानी
पूरा घर जब अस्पताल पहुंचे
कैसे बचे खुशियों की क्यारी
यह कैसी दो हजार ‌बीस...

डर को ऐसे पंख लगे
महिलाएं दुर्गा बन गई
कहीं स्कूटी पर माता
बेटे को ला रही
तो कहीं बेटी पिता को
अपने गांव ले जा रही
कोई किसी की सुने नहीं बात
दुनिया आपे से बाहर हो रही
डॉक्टरों को देखकर ही
थोड़ी लौटे जीने की खुमारी
यह कैसी दो हजार बीस की साल आई
अपने संग दुश्वारियां ही दुश्वारियां लाई

कोढ में खाज का काम
कर रहे कहीं टिड्डी और भूकंप
ड्रैगन फिर भी सीमा पर
लगा रहा है कैंप पर कैंप
शायद उसकी अब खुली आंखें
देख नहीं रही आसन्न विनाश प्रलयकारी
यह कैसी दो हजार बीस की साल आई
अपने संग दुश्वारियां ही दुश्वारियां लाई
Feeling disturbed hearing the news of  megastar Amitabh bachchan, Abhishek bachchan, Aishwarya bachchan and Aradhya bachchan tested covid positive  and expressed my feelings for the year 2020 in above poem. My they all recover soon.
48 · Sep 2020
शायरी
Mohan Jaipuri Sep 2020
यह इश्कबाजी ही है
शायरी की हवा ताजी
यह दर्द तो यूं ही बदनाम है
और मय को शामिल
करना एक लफ्फाजी
Mohan Jaipuri Jun 2020
जब जब तुम आंखों में काजल लगाती
तब तब जीवन गति का बोध कराती
लगे आंखें ना हों, जैसे हों तारे
प्रतिक्षण बदले चमक ये नैना तोरे
मैं बस देखूं तो लगे जैसे
तूने कैनवास पर भाव उकेरे
नैनो की डोर से मैं कब बंध जाता
इसका मुझको ना आभास हो पाता
दिल का हाल कहने से
इनको मैं रोक न पाता।

जब जब तुम लिपस्टिक लगाती
लालिमा इंद्रधनुष जैसी बिखरा देती
फूलों का लब आभास कराते
पर मेरे मन में शोले भरते
बस मैं तुम्हें देखता रहता पर
नजरों को मैं दिल की बात कहने से
कभी रोक न पाता।

जब-जब तेरे खुले बाल लहराते
चेहरे में तेरे नया रंग भर जाते
फिसल फिसल कर गाल चूमते
हम रह जाते हाथों को मलते
मुंह मेरा खुल खुल जाता
दिल की बात कहने से
इसको मैं रोक न पाता।
Mohan Jaipuri Mar 2020
रहता क्यों रोज उदास
कभी हंसने की कोशिश भी कर
        सिर पर जो बोझ है
        उसे तो पैरों पर आना ही है
        जीवन की इस कश्ती को
        भंवरों से भी लड़ना है
               अपनों को दुख सुना न पाए
चल गैरों को बताने की
एक बार कोशिश तो कर।
        उठ रही है गम की लहरें
        खुशी का है नहीं पता
        फंसा हुआ है लहरों में
        तैरना तुझे नहीं आता
               कोई नहीं है यहां जो तुझे बचाने आए
डूबने से पहले फिर भी
एक साहसिक कोशिश तो कर
        ऐसी कोई समस्या नहीं
        जिसे इंसान सुलझा न सकता
        ऐसी कोई डगर नहीं
        जिस पर राही  चल नहीं सकता
               कर साहस ऐसा जो अब तक कर ना पाए
अब तक लीक पीटते रहे
एक जुनून जीने की कोशिश तो कर
47 · Jan 2020
Patience & Success
Mohan Jaipuri Jan 2020
What kind of ocean without waves
Happiness is
like the morning
Joy of happiness is
Only with family
Churning of conscience
Dependent on disaster
Without hindrance
What a patience
Without waves
What an ocean

Hard work
Your duty
Steadiness in failure
your patience
Patience is the step of success
Without patience
What a success
Without waves
What an ocean
47 · Mar 2020
My Mom, Guide Me Home
Mohan Jaipuri Mar 2020
A person
Angel on earth
Lactates us on birth
Teaches us a truth that
Life's graph is not smooth
Brings us to youth
Never talks of her own health
And shortage of wealth
Never expects anything
Even in worst of her times
Gives blessings to us
In rhymes and
Onward difficult times
Can't see our tears
Even in her last moments
Our soul is connected to mom
To such an extent that in
Every difficult moment
Our soul calls "Oh my Mom"
Once again guide me home
Remembering my mother, a true warrior who fought against all odds including poverty, child marriage, poor family support and health problems most of her life , on her second death anniversary.  It is difficult   times which   brings me close to mother  more.
47 · May 2020
नेक सलाह
Mohan Jaipuri May 2020
प्रिय अब मास्क खोल न देना
     हाथ सैनिटाइज करना भी भूल न जाना
कोरोना से लड़ने का यह चक्र सुदर्शन
फूलों से भी प्यारा है इसका दर्शन
इसकी चौकस सुरक्षा में
कोई निज लापरवाही बरत न लेना
प्रिय यह मास्क खोल न देना
हाथ सैनिटाइज करना भी भूल न जाना
     मास्क की गांठों को व्यवस्थित करना सरल है
     पर एंटीबॉडी प्राप्त करना बड़ा कठिन है
     बीच भीड़ में कहीं जाकर
     लापरवाही से इसे हटा न देना
     प्रिय अब मास्क खोल न देना
     हाथ सैनिटाइज करना भी भूल न जाना
मिल सकते हैं चेहरे अनेक
कुछ चिकने, कुछ काफी नेक
कुछ खांसेंगे, कुछ देंगे छींक
नए-नए दृश्य पाकर भी
वीर तू मास्क को भूल न जाना
प्रिय अब मास्क खोल न देना
हाथ सैनिटाइज करना भी भूल न जाना
47 · Aug 2020
दोस्त
Mohan Jaipuri Aug 2020
हर रिश्ते में कोई न कोई पर्दा है
कोई ना कोई अदृश्य किस्सा है
ये दोस्त ही हैं जिनको देखकर
लगता‌ है वो‌ जिश्म का हिस्सा हैं
47 · Apr 2020
Loved are like our shadow
Mohan Jaipuri Apr 2020
Those whom we love
are like our light
Which produce our shadow
Once they leave us
We lose that light
And we virtually
Lose our shadow.
47 · Jul 2020
Ice cream effect
Mohan Jaipuri Jul 2020
People say
Life is like ice cream
It melts when tasted
It also melts even
When not tasted
Nobody can live life
hundred percent as
per own wish
Cause it runs on
someone else's
Pre-written script
But today in this
humid , hot and sunny
afternoon I have tasted
an ice cream and
In these sad
covid times
Took myself back in
the innocent childhood.
Mohan Jaipuri Sep 2020
हिंदी वालों को हिंदी में
अंग्रेजी वालों को अंग्रेजी में
कईयों को टनों में तो
कईयों को किलो में
यों ही लूटाते जायें
सदाचार की खूशबू‌
इस जहां में
शायरी तो इसलिए
करते हैं‌ कि खोज
सकें कोई रहबर इस
जीवन जंग-ए-मैदान में
Mohan Jaipuri Aug 2020
मैंने लिखी शायरी
उसने कहा कुछ खास नहीं
वह है ही इतनी सुंदर कि
मेरे पास अल्फाज नहीं
और वो इतनी मासूम कि
समझे मेरे जज्बात नहीं।।
Mohan Jaipuri Aug 2020
रोज तरोताजा महसूस करते हैं
'हेलो पोयट्री' को पढ़कर

सब कुछ यहां इतना तरोताजा
इसको देखे बिन दिन लगे अधूरा
खूबसूरत अंग्रेजी की 'राईम' से लेकर
हिन्दी कविताओं तक का इंतजाम पूरा

निकल जाते हैं बाहर सब उलझनों से
दो-चार नई कविताओं के भाव देखकर

एक तो सिर पर 'कवि' का ताज
दूसरा दोस्त कवियों के अल्फाज
भर देते हैं जीवन में
नित नए जीने के अंदाज

कभी खिल जाते हैं चेहरे किसी
कविता को 'ट्रेंड(ज्यादा उल्लेख)' होते देखकर

बाहर से हम बदल रहे हैं
लेकिन मन ने यह बात नहीं मानी है
छिपे हुए अरमानों ने
अभी तो भृकुटी तानी है

पीते रहते हैं इस उबाऊ जिंदगी के हर घूंट
दोस्त कवियों की प्यार पर लिखी नई-नई
कविताओं को पढने की आस पर
Mohan Jaipuri Aug 2020
जमीन पर दो परियां मिली
मिलकर दोनों खूब खिली
सौंदर्य की दुनिया को
एक नई मिसाल मिली।

जब दोनों की आत्मा मिली
सौंदर्य को एक महक मिली
दोनों का देख‌ अपार स्नेह
बाकी दुनिया लागे जाली।।
46 · Jul 2020
मानसून
Mohan Jaipuri Jul 2020
धरा सरसी
जब अंबर बरसा
गर्मी का नखरा
आज सहसा उतरा।
The clouds rained for 20 mins at the desert land from 4:15 PM IST as part of Monsoon spell.
Next page