Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
Dec 2021
सही मार्ग वही है
जो कहे आपका दिल ।।
पढ़ चाहे थोड़ा कम लेना
दिल से हमेशा बच्चा रहना
अपनों के प्रति सचा रहना
जिंदगी यही सही है
यही है उत्तम मंजिल
अगर कभी भटकने लगे मन भावों में
करना वही जो कहे आपका दिल।

कमाई थोड़ी कम‌ कर लेना
इंसान हमेशा बने रहना
अपनों को समय जरूर देना
व्यवहार यही सही है
कहलाओगे काबिल
अगर कभी भटकने लगे मन लालच में
करना वही जो कहे आपका दिल।

खाना खाना आनंद से
सोना‌ बेफिक्री से
उठना ब्रह्म मुहूर्त में
कर्म योगी वही है
परोपकारी है जिसका दिल
अगर कभी भूलने लगे मन मर्यादा
करना वही जो कहे आपका दिल।।
Mohan Jaipuri
Written by
Mohan Jaipuri  60/M/India
(60/M/India)   
Please log in to view and add comments on poems