Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
 
Mohan Jaipuri Sep 2024
हर अक्षर शिक्षक की छाप
पहले शिक्षक से हुआ ज्ञात
अक्षर हैं दुनिया का ज्ञान
किताबों से हुआ ज्ञात।

व्यवहार और गरिमा
परिवार की है सौगात
बाहर निकले तब देखा
दोस्त बदल देते बात।

राजनीति को देखा
यह अलग पढ़ाई है
मौसमी मुर्गों का खेल
जीते वही कन्हाई है।

घर में समझें
जो बीवी की बात
कलह वहां नहीं कभी आत
उस घर का दाल भात
हर रेसिपी को देता मात।।
Mohan Jaipuri Sep 2024
शादी
जल और अग्नि
का मिलन
लगता बुझ जायेगी अगन
असल में बनती पर भाप
उसकी गुप्त ऊष्मा से
रोज होती जलन
बस जिंदगी होती नहीं खाक।
Mohan Jaipuri Sep 2024
Some of the by chances
are understandable
Others we don't
Some of them
can be understood
by guidance
others by taunt
Life is itself a by chance
nothing is to flaunt.
Mohan Jaipuri Sep 2024
दिन तीस सितंबर के
शांति से निपटाय
शीत ज्यों ही आयसी
खाकर शरीर सुस्ताय।

अभी नीले का दौर है
आगे पतझड़ आय
जब तक बिस्तर छोड़िये
तब तक सूरज ढल जाय।

नीर आज लगे मनमोहन
लूं शरीर से लिपटाय
जैसे ही सितंबर जायसी
निकालूं इससे नजर चुराय।

शीत में जिनकी शादी होयसी
वह घोड़ी चढ़ जाय
मार्च आये आंख खुले  
असली मंजर दिख जाय।

# व्यंग
Mohan Jaipuri Aug 2024
यह दिन‌ भी  रंग बदलता है
मुझे रोज आगाह करता है
सुबह सुर्ख लाल
जैसे बाल के गाल
छिपे हों आंचल लाल।
दोपहर में सफेद
जैसे पुरुषार्थी का भेष
तपकर करता सजीवों का पोषण
देता श्रम का संदेश।
बरसात से पहले
बन जाता शांत जैसे योगी
फिर मचाता शोर
लुटाता खजाना जैसे कोई भोगी।
सायं शांत सा समा जाता
काली रात आगोश
याद करते हुए जैसे बीते समय के रंग
और मांग रहा हो फिर सुबह का जोश
यह दिन‌ भी  रंग बदलता है
मुझे रोज आगाह करता है ।।
Mohan Jaipuri Aug 2024
मरूस्थल के‌ देव
सादा प्रसाद लेय
गोगाजी को‌ खीर- चूरमा
जसवंत ओगरो लेय।
सच्ची श्रृद्धा से ग्रहण करो
तन कष्ट मिट जाय
जमीन पर बैठ कर खाये
आधा‌ वहीं पच जाय।
जितना‌ सादा भोजन
उतने सादे विचार
यह बात लिखावट की नहीं
यह सदियों का निचोड़।
कृष्ण ने माखन चोरा
राम भीलन‌ बेर खाय
मिट्टी के बर्तन की महिमा
पुरानी सभ्यताएं रही बताय ।
Mohan Jaipuri Aug 2024
Time was not always like today
Though today is also not perfect
But once the women had
even no right to vote
and no equal salary for
the same sort of job
Some things have improved
but still women safety
is the issue to be improved
by changing thought & quote
which society need to be taught.
Next page