Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
 
Mohan Jaipuri May 2022
झील किनारे एक घना वन
देख खूबसूरती लगे यों जैसे
यह है तेरे मेरे दिल का बंधन।।
Mohan Jaipuri May 2022
आखा तीज से अक्षय  बने
शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि
आखा तीज का कलंक मिटे
बाल विवाह से नाता छूटे।।
Mohan Jaipuri Apr 2022
आज ना लिखूं तो
मैं कैसा लेखक ?
ना पढूं तो
कैसा पाठक ?
पुस्तककोष नहीं मेरे पास
समय का है ये कैसा पाश?
लिख दूं फिर
कोई ऐसा नगमा
सबको आ जाए जो रास
सिद्ध हो जाए
पुस्तक दिवस पर
वो एक सार्थक प्रयास।
Mohan Jaipuri Apr 2022
‌        हवा महल
गुलाबी नगर की शान है
बड़ी चौपड़ की जान है
हवाओं को जिस पर नाज है
वो निरख रहा किसी के अंदाज है।
# Negi at Hawa Mahal today
Mohan Jaipuri Mar 2022
जब तक साथ रानी
तब तक है कहानी
छूटी जब रानी
दुनिया हुई बेगानी
Mohan Jaipuri Mar 2022
उधर उम्र के साथ अदायें
और उन्नत हो जाती हैं
यहां चश्मे की आड़ में आंखें भी
ताड़ने में हुनरबाज हो जाती हैं।।
Mohan Jaipuri Mar 2022
Kashmir is beautiful
But it's sketch is dreadful
So many colours are there
But never chosen with care
Film is a film hundred percent
can't be real & fair
See it but comment with care
That is what I want to share.
Next page