Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
 
Mohan Jaipuri Dec 2020
दिल में दहशत
सांसों‌ में‌‌ सांसत
दो‌ हजार बीस की
ये कैसी वहशत ?
Mohan Jaipuri Dec 2020
ये कैसा किसान‌ दिवस आज
किसान बैठे हैं सड़क पर
और खेत हैं सुनसान।
     आज सुनकर इनकी बात
     कुछ तो करो राह‌ आसान
     धरती‌ बिछोना‌ अंबर चादर
     ऊपर से सर्दी है पूरे परवान
यों ही‌ कोई नहीं त्यागता
खुली सड़कों पर‌ प्राण
     जहां शंका है वहीं
     जन्म लेता है समाधान
     जहां विघटन है वहीं
     जन्म लेता है संगठन
बस नियत‌ हो साफ और
उद्देश्य हो कल्याण
      मुद्दा‌ जिद का नहीं है
     ये है किसान के जीवन का सवाल
     उपजाने के‌ बाद में हमेशा ही
     औने-पौने दामों में लुटता उसका माल
बड़े-बड़े व्यापारियों से प्रतिस्पर्धा से
दिला दो इसको त्राण
      कहते हैं देश की समृद्धि का
     रास्ता गुजरता खेत- खलिहानों से
     खेत - खलियान आबाद होते हैं
      किसानों की खुशहाली से
इस देश की खुशहाली को
बचाने का आज करो कोई ऐलान।।















Farmers day is celebrated in India on 23rd Dec. It is the birthday of late PM ch. Charan singh who is known as " champion of india's peasants"
Mohan Jaipuri Dec 2020
Role model should be as per
our conscience demand
While spouse should have
less demand
This brings our life in
the best command.
Mohan Jaipuri Dec 2020
Years ago
Siblings and cousins
Came in kingdom
Had a nice time
in a wedding's freedom
As the parents were
busy & watched their
activities seldom.

Then they came again
this time in kingdom
and found it under
covid's feardom
and may go out
only accepting
mask as ransom.

On coming out it
was difficult
to understand
whether capital
is having farmers
or farmers are
having capital.

Then they heard
If farmers don't
accept the three
Agri laws it is
called talks failed
This is the actual
scenario they nailed.
Mohan Jaipuri Dec 2020
राजा था राम, राजा था कृष्ण
दुनिया को जिन्होंने दिया
पुरुषोत्तम और पुरुषार्थ का दर्शन
कलयुग में अब कहां हैं राजा
चारों तरफ बजता है
झूठ ,फरेब का बाजा
फिर भी कहीं देखना है
यदि राजा का अक्स
लग जाओ पिता के वक्ष
वो सच्चा पालनहार शख्स
जो देता है बिना प्रदर्शन
मिलकर होगा आत्मदर्शन
वही है मेरा सच्चा राजा
साथ जिसके रहकर होता
मेरा सदा यश वर्धन।।
Mohan Jaipuri Dec 2020
Heaven
is an imagination
by those who aren't
happy,healthy, wealthy
& honoured on this
         earth
Those who enjoy
everything here don't
want to leave this world
even in severe
      dearth.
Mohan Jaipuri Dec 2020
बोर्डर कहता मुझ पर
कभी‌ ठहरना मत
वरना होगा विप्लव
घर के बॉर्डर नजरें जो ठहरे
तब पड़ोसियों में उपद्रव।

देश के बोर्डर सेना टिके
तब मानवता घुटने टेके
राजधानी बॉर्डर किसान डटे
तब अर्थशास्त्र कोने में सिमटे
साड़ी बॉर्डर नजरें टिके तो
समझो पांचो पांडव बिके
सदा करो बॉर्डर का सम्मान
इसमें है सबका कल्याण।।
Next page