Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
 
Mohan Jaipuri Aug 2020
A son remains a son
till he takes him a wife
A daughter remains
a daughter for whole life
A life is a life till
one has a wife
But in every situation
a daughter is a trustworthy
support and a hopeful choice
Mohan Jaipuri Aug 2020
तेरी सुन्दरता‌ लगता है
गहनो की मोहताज‌ नहीं
आंखों को देख तेरी‌ ना‌ आये
ऐसा‌ दुनियां का कोई ख्वाब नहीं
देख तेरा लिबास ना‌ डोले
ऐसा मजबूत मेरा इमान नहीं
अगर मिली किसी दिन यों ही
भूल ना जाऊं खुद को कहीं

होंठ तेरे गुलाब जैसे
मेरे सीने में दफन सुंदर अरमानों जैसे
लगे देख तेरी जुल्फें ऐसे
कोई जलजला मेरे दिल में आयेगा जैसे
अगर कहीं डूबने लग जाऊं‌ इस जलजले में
पुकार लेना एक बार नाम मेरा तेरे होंठो से
तैर लूंगा मैं भी जलजलें में तिनकों के जैसे
तिनकों की इस संगत में
भूल ना जाऊं खुद को कहीं
Mohan Jaipuri Aug 2020
जमीन पर दो परियां मिली
मिलकर दोनों खूब खिली
सौंदर्य की दुनिया को
एक नई मिसाल मिली।

जब दोनों की आत्मा मिली
सौंदर्य को एक महक मिली
दोनों का देख‌ अपार स्नेह
बाकी दुनिया लागे जाली।।
Mohan Jaipuri Aug 2020
लोग पूछते हैं जादू क्या होता है
शायद उन्होंने कभी देखा नहीं तुझे
वरना खुली आंखों से वो देखते सपने
रातों को फिर नींद ना सूझे
Mohan Jaipuri Aug 2020
कोविड की विपदा में
हम हैं सही मिलन पर
    आज तक हमने ना
     पाया ऐसा अवसर अद्भुत
     पहली बार मिलकर यहां
     मन हो रहा गदगद
दृष्टि केंद्रित हो गई है
आप के ललाटों पर
      कुछ आज आए हैं
      बाकी अगली बार
      उम्र भर यूं ही हम
      जोड़े रखेंगे तार
बढ़ गया है खून पाव भर
मिलकर आज जूम पर
Had a nice quality time on zoom meeting with my engineering batch mates.
Mohan Jaipuri Aug 2020
मैंने लिखी शायरी
उसने कहा कुछ खास नहीं
वह है ही इतनी सुंदर कि
मेरे पास अल्फाज नहीं
और वो इतनी मासूम कि
समझे मेरे जज्बात नहीं।।
Mohan Jaipuri Aug 2020
एक हाथ पंजाबी कड़ा
दूजे हाथ रिस्ट वॉच
गुलाबी होंठ, नशीले नैन
लगती हो तुम बटर स्कोच
क्रीमी गाउन , हाई हील
लगती हो शायर की सोच
कहते हैं परियां आसमान में होती हैं
क्या तुम धरती पर हो सचमुच ?
Next page