HePo
Classics
Words
Blog
F.A.Q.
About
Contact
Guidelines
© 2025 HePo
by
Eliot
Submit your work, meet writers and drop the ads.
Become a member
Deovrat Sharma
Poems
Sep 2015
चिरंतन की खोज
अल्पकालिक जीवन ओर…
चिरंतन रहने की अभिलाषा!
कम होती साँसे ओर…
अनंत कोटि जीने की आशा!!
दिनो दिन बढ़ती लिप्सायें ओर....
स्वयं से दूर होते हम!
अनन्त की खोज में अग्रसारित..
परन्त्तु विपरीत दिशा की ओर कदम!
कपोल कल्पित मरूभूमि में..
अमृत कणो की तलाश!
अनन्त कोटि जन्म ओर...
अथाह जलनिधि की प्यास!!
अनेकों ब्रह्मांडो को स्वयम् में.....
समाए ये जीव!
बिन मिले परमात्मा से...
कैसे लगे मुझको सजीव!!
बहुत सो चुके...अब तिमिर का ...
चीर कर...सीना उठो!
चम्को अब रवि की तरह तुम...
ना आँधियारों की परवाह करो!!
ना कोई बाधा ही रोके...
ना किसी मग से डरो!
पथ प्रकाशित कर सदा को...
उस अनादि से मिलो!!
*deovrat - 21.09.2015 (c)
Written by
Deovrat Sharma
58/M/Noida, INDIA
(58/M/Noida, INDIA)
Follow
😀
😂
😍
😊
😌
🤯
🤓
💪
🤔
😕
😨
🤤
🙁
😢
😭
🤬
0
550
Deovrat Sharma
,
Glassmuncher
,
Jayantee Khare
,
Surbhi Dadhich
,
Sarita Aditya Verma
and
1 other
Please
log in
to view and add comments on poems