Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
 
Mohan Jaipuri Mar 2023
मेरे सीने में एक बात अटकी थी
मेरे लिए वो कितनो से ही लड़ी थी
आज जब मेरे और औलाद के बीच
दो राहे पर खड़ी थी
बड़ी लड़खड़ा सी गई थी
मैं कुछ कहने की स्थिति में नहीं था
वो सुनकर भी क्या करती
बर्फ़ की सिल्ली सी हम दोनों
के सीने पर पड़ी थी
कहना था तेरा कोई दोष नहीं
वक्त का तकाजा है
पर शब्द जवाब दे गये
बस ये बात सीने में अटकी थी।।
Mohan Jaipuri Mar 2023
Naatu Naatu‌
Oscar ** gya
Tum par
Lattu Lattu
Mera tujhko
Salutu salutu
👏👏👏👏
Mohan Jaipuri Mar 2023
नारी ही‌ शक्ति है नर की
पूरी दुनिया कायल है
उसके अद्भुत हुनर की
जमाना है अब डिजिट का
अछूती ना रहे कुंजी कम्प्यूटर की
नारी शक्ति के हाथ से
अगर पिछड़ना नहीं है
नवाचार की रफ्तार से ।।
Mohan Jaipuri Mar 2023
दिलकश वो और दिलकश शाम
हर मुश्किल में जुबां पर उसका नाम
उसके साथ खड़ा रहने में है मेरी शान
दिन‌ की तो मैं कह नहीं  सकता
हर शाम यह मेरा इजहारे आम
मेरी बीवी ‌ही है मेरी जुबान।।
       😄😄😄😄😄
Mohan Jaipuri Mar 2023
फागुन मास अलबेला
हरेक के सर चढ़कर बोला
हर जवान मतवाला
हर गोरी गोकुल बाला।

देखो मौसम निर्जला फिर
भी हर पेड़ हरियाली छाई
गीतों में श्रृंगार रस की
अब चारों ओर है भरमार आई।

चारों ओर होली रंग
संगीत में बांसुरी और चंग
नाचे पुरुष पहन लिबास जनाना
यह महिना है मसखरी का खजाना।

कोई पीये या ना पीये
दिखाते खुद को मदहोश दीवाना
वृद्ध भी भूलकर उम्र
गाते हैं प्रेम फ़साना।‌।
Mohan Jaipuri Feb 2023
कोई देखे तो देखने दो उसे
चर्चा तो होगी बस्ती में
हम हैं सवार एक कस्ती में
प्यार का दरिया गहरा है
चर्चा से कब यह ठहरा है।।
Mohan Jaipuri Feb 2023
किस्मत किस्मत करने वाले
किस्मत फिजाओं में घुली है
बाहर निकल महसूस तो कर
मिट जायेगा मन का अंधेरा
कभी अरूणोदय से बात तो कर।।
Next page