Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
 
Mohan Jaipuri Mar 2023
फागुन मास अलबेला
हरेक के सर चढ़कर बोला
हर जवान मतवाला
हर गोरी गोकुल बाला।

देखो मौसम निर्जला फिर
भी हर पेड़ हरियाली छाई
गीतों में श्रृंगार रस की
अब चारों ओर है भरमार आई।

चारों ओर होली रंग
संगीत में बांसुरी और चंग
नाचे पुरुष पहन लिबास जनाना
यह महिना है मसखरी का खजाना।

कोई पीये या ना पीये
दिखाते खुद को मदहोश दीवाना
वृद्ध भी भूलकर उम्र
गाते हैं प्रेम फ़साना।‌।
Mohan Jaipuri Feb 2023
कोई देखे तो देखने दो उसे
चर्चा तो होगी बस्ती में
हम हैं सवार एक कस्ती में
प्यार का दरिया गहरा है
चर्चा से कब यह ठहरा है।।
Mohan Jaipuri Feb 2023
किस्मत किस्मत करने वाले
किस्मत फिजाओं में घुली है
बाहर निकल महसूस तो कर
मिट जायेगा मन का अंधेरा
कभी अरूणोदय से बात तो कर।।
Mohan Jaipuri Feb 2023
शिव सादगी
शिव सहनशीलता
जटाएं इशारा हैं
जीवन की उलझनों का
नन्दी  प्रतीक‌ है
जीवन‌ उपयोगिता का
मृगछाला प्रतीक
दमन तृष्णाओं का
गले का नाग कहे
जहर गले तक ही रहे
सिर की गंगा कहे
ठंडा मस्तिष्क रहे
निर्वस्त्र शरीर कहे
बिन दिखावे का
अपना जीवन हो
हर एक मनुष्य का
शिव संकल्प हो
फिर जीवन में
ना कभी कठिनाई
का बोध हो।।

ऊं नमः शिवाय
Mohan Jaipuri Feb 2023
चलो अब आ गया है फाल्गुन
सर्दी हो रही है धीरे-धीरे गुम
ऊनी पहनें तो गर्मी लगे
ना पहने जुकाम लगे
जाती सर्दी बड़ी बेरहम
ढा रही है सब पर सितम
बहती नाक, छिलता गला
भूला‌ रही अगला-पिछला
रख मुंह रूमाल कोई खांसे
समझो चिकित्सक के चला।।
Mohan Jaipuri Feb 2023
होगा सितारों का खूबसूरत जहां
एक जूगनू चमक रहा है यहां
तोड़ दो‌ सोच का सिलसिला
सबसे न्यारा होगा अपना जहां।।
Mohan Jaipuri Feb 2023
ये चोकलेट भी अजीब है
चूसकर खाऊं तो गंवार कहलाऊं
चबाने पर मुंह में ठहरा ना पाऊं
दांतों पर चिपकी सह ना पाऊं
गरमी‌ मिलते ही संभाल ना पाऊं
पैकिंग देखकर रोज ललचाऊं।

तू भी लगती एक चोकलेट
तेरी बातें सुन सुन शर्माऊं
देख देख तुझे लार टपकाऊं
साथ चले तो लोगों से डर जाऊं
ऊंच नीच हो तो तुझे संभाल ना पाऊं
देखें बिना तुझे रह ना पाऊं।

चल‌ मेरी‌‌ चोकलेट
आज से मैं ‌बर्फ बन जाऊं
सिने पर मेरे तू रहे सुरक्षित
बंधन‌ अपना हो जाये अक्षत
दुनिया में ‌निभ जाये दस्तूर
तेरी उंगली के स्वरों का मैं संतूर।।
Next page