Hello Poetry
Submit your work and get some sparkles! Create free account
जाके कोई क्या पुछे भी, आदमियत के रास्ते। क्या पता किन किन हालातों, से गुजरता आदमी। चुने किसको हसरतों , जरूरतों के दरमियाँ। एक को कसता है तो, दुजे से पिसता आदमी। जोर नहीं चल रहा है, आदतों पे आदमी का। बाँधने की घोर कोशिश और उलझता आदमी। गलतियाँ करना है फितरत, कर रहा है आदतन । और सबक ये सीखना कि, दुहराता है आदमी। वक्त को मुठ्ठी में कसकर, चल रहा था वो यकीनन, पर न जाने रेत थी वो, और फिसलता आदमी। मानता है ख्वाब दुनिया, जानता है ख्वाब दुनिया। और अधूरी ख्वाहिशों का, ख्वाब रखता आदमी। आया हीं क्यों जहान में, इस बात की खबर नहीं, इल्ज़ाम तो संगीन है, और बिखरता आदमी। "अमिताभ"इसकी हसरतों का, क्या बताऊं दास्ताँ। आग में जल खाक बनकर, राख रखता आदमी।
0
Jun 24, 2019
Jun 24, 2019 at 3:21 AM UTC
राख़

ajayamitabh7
Written by
40/M/Delhi, India
Jun 24, 2019
Jun 24, 2019 at 3:21 AM UTC
Request permission to use this poem