Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
Jul 2024
आज नहीं तो कल
हम होंगे अव्वल
तालिका में नाम
आने तो लगा है
चस्का ओलंपिक का
लगने तो लगा है।

बेटियां सिर ऊंचा
करने लगी हैं
उड़ान हर क्षेत्र
में भरने लगी हैं
सोना नहीं तो कांस्य
आने तो लगा है।

शूटिंग, आर्चरी, पहलवानी
वेट लिफ्टिंग, गोला फेंक
में तो छाने लगे हैं
एथेलेटिक्स, रोइंग
में हाथ आजमाने लगे हैं
चलो अब होकी से
बाहर आने तो लगे हैं।

आज निराशा तो
कल बदलेगी भाषा
खेलों का संसार है
यहां भी पलटता है पासा
चलो खेलों की सुध
सरकारें लेने तो लगी हैं।।
Mohan Jaipuri
Written by
Mohan Jaipuri  60/M/India
(60/M/India)   
  129
 
Please log in to view and add comments on poems