Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
 
Deovrat Sharma Sep 2018
●●●
दिन भर दोपहरी की तपती
चिलचिलाती धूप और लू  के
थपेडों से त्रस्त थकी गोरैया
दिन के तीसरे पहर
सूरज की मध्यम सी
लालिमा से चमकते
तिनका-तिनका जोड कर
बडे जतन से बनाये गये
घोंसले में लौट आयी।

बेइन्ताह ख़ुशी से
चहचहाते फुदकते
चूज़ों से घिरी वह नन्ही चिड़िया
मातृत्व.से उद्दवेलित अपने बच्चों को
प्यार से सराबोर करते हुए
च़ुग कर लाया दाना दुनका
उनकी चोंच में डाल वो ममतामयी माँ
दिन भर की थकन विक्षोभ
परेशानी भूल गयी।।

●●●
©deovrat 14.09.2018
Deovrat Sharma Sep 2018
●●●
wonders of nature
are immense
unknown source
and confluence
◆◆◆
illusion formations
consciousness reflections
govern by the innervations
of one's natures perceptions
◆◆◆
our inner consciousness
always remind us to endorse
recall accomplished experiences
and intrinsic beauty of nature

●●●
©deovrat 13.09.2018
Deovrat Sharma Sep 2018
●●●
लोग शैदाई-ओ-बिस्मिल को सज़ा देते हैं।
इश्क के सिलसिले बस यूँ ही रवां रहते हैं।।

मुश्कअफ्शां थे वो गुलशन जो यूँ पामाल हुए।
कर्ब-ओ-दर्दे जिग़र कब इस तराह कम होते हैं।।

मुसलसल बहता ही रहता है ये दरिया-ए-इश्क़।
श़म्मे रोशन पे       खुद परवाने  फ़ना होते हैं।।

नज़र-अंदाज हम कर देते है उनको लाज़िम।
जो बेख़याली में भी नज़रों को फेर लेते हैं।।

इबादते-ए-इश्क कहो या कि आबशार-ए-जुनूं।
प्यार और इश़्क के मुख़तलिफ़ उसूल होते हैं।।

सलावतें मिलती है माहताब की शुआओं से।
अख़्तर-ए-इश़्क पे फरिस्ते भी रश्क़ करते है।।

●●●
©deovrat 09.09.2018

मुश्कअफ्शां=spreading fragrance
शैदाई=lover
कर्ब=agonies
आबशार=cascade series of small fall
सलावतें=blessings
अख़्तर=fortune
Deovrat Sharma Sep 2018
●●●
हमारे नक्स-ए-पा
गर मिल ही जायें
तुम चले आना।

खौफ़-ए-पुर
दस्त-ओ-सहरा से
कहीं तुम हो नही जाना।।

ना जाने कब से
मुन्तज़िर है दिल
दीदार-ओ-वस्ल का।

रंज़-ओ-ग़म
अपने अता कर के  
मुहब्बत साथ ले जाना।।


●●●
©deovrat 07.09.2018

नक्स-ए-पा=footprint
खौफ़-ए-पुर=fearful
दस्त-ओ-सहरा=for­est & desert
मुन्तज़िर=awaiting
Deovrat Sharma Sep 2018
●●●
life and liveliness
has turned into the darkness
sweetness of smiling faces
turned into bitterness

human races are
drenched into the bogginess
of greed agonies geliacy
and selfishness

oh almighty
supreme guardian of universe  
shower few droplets
of ambrosia from heaven

transmit your
divine radiance of sky galaxies
on your own
creations

let it be passes
through our souls
that may lead to refurbish us
with your loving convergence

●●●
©deovrat 07.09.2018
Deovrat Sharma Sep 2018
●●●
अंदाज़-ए-इश्क
सबका है ज़ुदा ज़ुदा
यह जान लो।
गुफ़्तगू नज़रों से
या कि आश़नाई दिल से हो।।

पेंच नज़रों के चलें
या तो फ़कत
दिल से दिल की बात हो।
लाज़िम ये है मगर
कि तिस्नग़ी हर दिल में हो।।

●●●
©deovrat 04.09.2018
तिस्नग़ी=desire, thirst
आश़नाई=affair, love
Deovrat Sharma Sep 2018
●●●
मुसलसल
ख़्वाहिश-ओ-उम्मीदों
पे बसर करता हूँ।
मगर ये ना समझना
कि ख़ुदी पे मरता हूँ।।

मुसाफ़िर हूँ
मंजिल मिल के रहेगी,
है ये यकीं मुझको।
इसी जज्बात से मैं
आगाज़-ए-सफर करता हूँ।।

●●●
©deovrat 02.09.2018
Next page