Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
 
Deovrat Sharma Sep 2018
●●●
मुसलसल
ख़्वाहिश-ओ-उम्मीदों
पे बसर करता हूँ।
मगर ये ना समझना
कि ख़ुदी पे मरता हूँ।।

मुसाफ़िर हूँ
मंजिल मिल के रहेगी,
है ये यकीं मुझको।
इसी जज्बात से मैं
आगाज़-ए-सफर करता हूँ।।

●●●
©deovrat 02.09.2018
Deovrat Sharma Sep 2018
●●●
तमाम हसरतें नाकाम
तम्मनायें हैं पामाल।
बेहाल जिन्दग़ी है
जब से है उनका ख़याल।।

यक़ीनन है
अजाब-ओ-ताज्जुब ख़ेज
ये बात।
वो पूछते हैं हाल
जिनको नही कोई मलाल।।

●●●
©deovrat 30.08.2018
Deovrat Sharma Aug 2018
क़ब्ल की बातें
●●●
कुदरत के करिश्मों का
मिलता नही ठिकाना।
दिल के धड़कते अरमाँ
साँसों का आना जाना।।

बावस्ता जहाँ की रौनक़
है चश्म-ए-बीनाई से।
गर बे-नूर हों ये आँखें
स्याह-ओ-बदरंग है ज़माना।।

फ़ितरत में थी फकीरी
अलमस्त था वो जीवन।
वो दोस्तों की महफ़िल
यह गर्दिश-ए-ज़माना।।

नीचे जमीं पे बिस्तर
सर पे फ़लक की चादर।
बेफिक्र सी वो दुनिया
अब  फिक्र-ए-आबोदाना।।

एक-रंगी अजीब सी है
सतरंगी जिन्दग़ी ये।
सब-कुछ हैं मन की बातें
हँसना-रोना-मुस्कराना।।

अक़ीबत की ना थी चिन्ता
बेफिक्र था वो बचपन।
मुझको दिला दो फिर से
वो वक़्त-ए-बसर ज़माना।।

●●●
©deovrat 25.08.2018
अक़ीबत=future life
Deovrat Sharma Aug 2018
●●●
foregone time
loneliness  in deep silence
awakening in dark long nights
remembrances of beloved ones
while sitting alone

believe me
pleasure and joyfulness
such lively zestfulness
inflictions and predestinations
can only be experience
all together in such
situations

●●●
©deovrat 23.08.2018
Deovrat Sharma Aug 2018
●●●
मेरे लब-ए-तबस्सुम की
हकीक़त अगर जान लोगे तुम।

यकीनन कैफ़ियत-ओ-जुनू की
ताकीदियत मान लोगे तुम।।

दिल से ना ही हयात-ए-दहर
से तुम कभी रुख़सती देना।

हाल-ओ-मुस्तक़बिल हूँ
तुम्हारा  ये पहचान लोगे तुम।।

●●●

©deovrat 21.08.2018

ताकीदियत=intensiveness
Deovrat Sharma Aug 2018
●●●
ये लगता है यकायक
अज़ल से नाजिल क़यामत है।

लब खुल ना सके फकत
अहसास-ए-थरथराहट है।।

उन कद़मों की आहट
सरसराहट उनके पैरहान की।

मेरी धडकन-ओ-साँसों
की मेरे दिल से बगावत है।।

●●●
©deovrat 20.08.2018
Deovrat Sharma Aug 2018
●●●
not many people
in this world
seems to infer
the language of impassion

from tangling eyes
apart to derive
some unspecified
conclusion

promise me
to understand
my wishful desire
of hearts passion

few people
in this humankind
they are able to
make out reason

deducing nature
of thoughts
they listen  and understand
silence of someone

if a person unable
to understand language of love
then no use
to make companion
  

●●●
©deovrat 13-08-2018
Next page