यह मेरा दिल (TITLE)
यह मेरा दिल पागल है,
एक आवारा बादल है...
तेरे इश्क़ में सराबोर है,
ज़िद्दी है, घायल है।
तेरी तलाश में अक्सर
दूर कहीं निकल जाता है...
जब कभी तुम नज़र आते हो,
बस दूर से आहें भरता है।
MY WANDERING HEART
This heart of mine
is crazy.
A wandering cloud,
drenched in your love.
It’s stubborn, it’s wounded.
In search of you
it often wanders far away.
Whenever you come into sight
it only sighs from a distance.