Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
Oct 2018
घर आया नन्हा मेहमान,
लेकर अपनी अलग सी शान।
छोटे छोटे हाथों वाला,
प्यारी है उसकी मुस्कान।
सुन्दर सुन्दर चेहरे वाला,
है वो अब, हम सबकी जान।
गोलू, मोलू, ढोलू, भोलू,
आते ही पड़ गए उसके नाम।
प्यार मिलेगा उसे हमेशा,
है वो अब इस घर की अान।
Riya jain
Written by
Riya jain  17/F
(17/F)   
1.3k
 
Please log in to view and add comments on poems