Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
जीवन में बहुत से
अवसर होते हैं मयस्सर सभी को
परन्तु इसके लिए
व्यक्ति को करनी पड़ती है
प्रतीक्षा।

इस जीवन में
प्रतीक्षा करना है बहुत कठिन।
यह एक किस्म से
व्यक्ति के धैर्य की होती है
परीक्षा।
जो इस में सफल रहता है ,
वहीं जीवन में विजयी कहलाता है।
सच!
प्रतीक्षा
किसी परीक्षा से
कम नहीं।
इसे करते समय
मानसिकता होनी चाहिए
जड़ से शिख तक सही।
१५/०१/२०२५.
आजकल संगम तट पर
बेहिसाब आस्था से महिमा मंडित
देश दुनिया से आए
श्रद्धालुओं ने डेरा डाला हुआ है ,
सब इस मंगल अवसर का
उठाना चाहते हैं लाभ
ताकि आत्मा को जागृत किया जा सके ,
अपने भीतर की मैल को
तन और मन से धोया जा सके।
निर्मल हृदय के साथ विश्व कल्याण
और सरबत का भला किया जा सके।
कभी देवताओं और दानवों ने
समुद्र मंथन किया था
परस्पर सहयोग करते हुए
और अमृत कलश पाया था।
वही अमृत तुल्य
आनंद रस सुलभ होने का
अनुपम अवसर आया है
सभी के लिए
प्रयागराज की पावन भूमि पर।


आप बेशक वहां सशरीर
उपस्थित नहीं हो सकते ,
पर यह तो संभव है कि
आप अपने घर पर
स्नान ध्यान करते हुए
इस पावन पर्व का
हृदय से स्मरण कीजिए ,
स्वयं को संतुलित रखने की
अपने अपने इष्टदेव से मंगल कामना कीजिए।
ऐसा करने भर से
आप को संगम स्नान का फल हो
जाता है प्राप्त।
सूक्ष्म रूप से
समस्त ब्रह्माण्ड
परस्पर एक परम चेतना से
जुड़ा हुआ है ,
इसलिए आप किसी भी
देश दुनिया के कोने में रहें ,
किसी भी मज़हब और संप्रदाय से संबंध रखते हों ,
सूक्ष्म रूप से
कहीं भी,
कभी भी,
किसी भी समय
कुंभ स्नान कर सकते हैं,
अपने को सुख समृद्धि और सम्पन्नता से
जोड़ सकते हैं,
आस्थावान बन सकते हैं।
स्वयं को परम चेतना का साक्षात्कार करवाने में
सफल हो सकते हैं।
नैर्मल्य प्राप्त कर सकते हैं।
15/01/2025.
जीवन बेइंतहा दौड़ धूप से
कहीं एक तमाशा न लगने लग जाए ,
इससे पहले ही अपने हृदय के भीतर
आशा के फूल खिलाओ।
ये सुगंधित पुष्प सहज रहने से
जीवन वाटिका में लेते हैं आकार
अतः स्वयं को व्यर्थ की भाग दौड़ से बचाओ।
निज जीवन धारा में निखार लाकर
अपने को मानसिक तौर से भी
स्वच्छ और उज्ज्वल बनाने में सक्षम बनाओ।
इसलिए श्रम साध्य जीवन शैली
और सार्थक सोच को
अपने व्यक्त्तिव के भीतर विकसित करो।
जीवन के उतार चढ़ावों से न डरते फिरो।
अपने आप को सुख समृद्धि
और संपन्नता से भरपूर करो।
जीवन निराशा और हताशा की गर्त में न डूब जाए ,
इसे ध्यान में रखकर अपने जीवन को सार्थक बनाओ।
अपने और दूसरों के जीवन में सहयोग से
जीवन में ऊर्जा, सद्भावना
और जिजीविषा की सुगंध फैलाओ।
सदैव मन में आशा के पुष्प खिलाओ।
१४/०१/२०२५.
घर और परिवार में
न हो कभी क्लेश
इसलिए
वे दोनों
उम्र बढ़ने के साथ साथ
एक दूसरे को
ठेस
पहुंचाने की
पुरानी आदत को
रहे हैं
धीरे धीरे छोड़।
यह उनके जीवन में
आया है एक नया मोड़।

आजकल
दोनों मनमानियाँ
करना
पूर्णरूपेण गए हैं भूल।
बस
दोनों तन्हा रहते हैं,
चुप रहकर
अपना दुखड़ा कहते हैं !
कभी कभी
आमना सामना होने पर
मुस्करा कर रह जाते हैं !!

उनके दाम्पत्य जीवन में
हर क्षण बढ़ रही है समझ ,
वे छोड़ चुके हैं करना बहस।

वे परस्पर
घर तोड़ने की बजाय
चुप रहना पसंद करते हैं ,
शायद इसे ही
समझौता कहते हैं ,
वे पीड़ाओं से घिरे
फिर भी
एक दूसरे की
दिनचर्या को देखने भर को
बुढ़ापे का सुख मानते हैं।

उनकी संवेदना और सहृदयता
दिन पर दिन रही है बढ़।
जीवन में मतवातर
आगे बढ़ने और हवा में उड़ने की ललक
थोड़ी सी गई है रुक।
वे अब अपने में ठहराव देख रहे हैं।
अपने अपने घेरे में सिमट कर रह गए हैं।

घर और परिवार में अब न बढ़े क्लेश
इसलिए अब वे हरदम चुप रहते हैं।
पहले वे बातूनी थे,
पर अब उनके परिचित
उन्हें गूंगा कहते हैं।
वे यह सुन कर, अब जलते भुनते नहीं,
बहरे बन कर रह जाते हैं !
कहीं गहरे तक
अपने आप में डूब जाते हैं !!
वे डांटते नहीं, डांट खाना सीख चुके हैं !!
फलत: खुद को सुखी मानते हैं।
और इसे जीवन में सही मानते भी हैं
ताकि जीवन में वजूद बचा रहे ,
जीवन अपनी गति से आगे बढ़ता रहे।
२९/०४/२००५.
ਅੱਜ ਲੋਹੜੀ ਹੈ
ਦੁੱਲਾ ਭੱਟੀ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਨ ਦਾ ਦਿਹਾੜਾ,
ਸਾਡੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਰੋਬਿਨ ਹੁੱਡ ।

ਅੱਜ ਲੋੜ ਹੈ
ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ
ਦੁੱਲਾ ਭੱਟੀ ਦੀ ,
ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਧੀਆਂ
ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ
ਖਾਂਦੀਆਂ ਪਈਆਂ ਨੇ ਧੱਕੇ ,
ਅੱਜ ਕੱਲ ਦੇ ਔਖੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ
ਉਹ ਹੋ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ
ਕਦੇ ਕਦੇ
ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ
ਉਹ ਭਾਲ ਦੀਆਂ ਨੇ
ਦੁੱਲਾ ਭੱਟੀ ਵਰਗਾ ਪਿਓ
ਜਿਹੜਾ ਰੱਖ ਸਕੇ ਖ਼ਿਆਲ
ਧੀਆਂ ਦਾ
ਔਖੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ।
ਅੱਜ ਕੱਲ ਕੁੜੀਆਂ ਦੀਆਂ
ਲੋਹੜੀ ਮਨਾਉਣ ਦਾ
ਵੱਧ ਗਿਆ ਹੈ ਰਿਵਾਜ,
ਪਰ ਜਦੋਂ ਅਗਲੇ ਦਿਨ
ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਧੱਕਾ ਹੁੰਦਾ ਵੇਖਦਾ ਹਾਂ
ਤਾਂ ਮਨ ਵਿੱਚ ਉਠੱਣ ਲੱਗ ਪੈਂਦੇ ਹਨ
ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਸਵਾਲ ।
ਇਹ ਸਵਾਲ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ
ਦਿਲੋਂ ਦਿਮਾਗ ਵਿੱਚ
ਪੈਦਾ ਕਰ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਬਵਾਲ।
ਅੱਜ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਹੈ ਇੰਤਜ਼ਾਰ
ਦੁੱਲਾ ਭੱਟੀ ਦਾ
ਜਿਹੜਾ ਦਿਲਾ ਸਕੇ
ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਾ ਅਹਿਸਾਸ।
ਅੱਜਕੱਲ੍ਹ ਦੁੱਲਾ ਭੱਟੀ ਵਰਗੇ ਦਿਲਾਵਰ ਅਤੇ ਬਹਾਦਰ
ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਨਜ਼ਰ ਆਉਂਦੇ ਹਨ
ਜਿਹੜੇ ਆਪਣੇ ਰਸੂਖ਼ ਦੇ ਕਾਰਨ
ਧੀਆਂ ਦੇ ਵੈਰੀਆਂ ਨੂੰ
ਸੌਖੇ ਤੇ ਸਹਿਜੇ ਹੀ ਧੂੜ ਚੱਟਾ ਸੱਕਣ,
ਉਨ੍ਹਾਂ ਉੱਤੇ ਨਕੇਲ ਪਾਉਣ ਲਈ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰ ਸੱਕਣ।

ਬੇਸ਼ੱਕ ਅੱਜ ਲੋਹੜੀ ਹੈ
ਤੇ ਕੱਲ ਲੋਕ ਮਾਘੀ ਵੀ ਮਨਾਉਣਗੇ,
ਪਰ ਕਦੋਂ ਉਹ ਆਪਣਾ ਸੱਚਾ ਸੁੱਚਾ ਕਿਰਦਾਰ ਨਿਭਾਉਣਗੇ ?

ਅਸੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ
ਸਭਨਾਂ ਦੀ ਲੋਹੜੀ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਭਰਪੂਰ ਹੋਵੇ ,
ਨਾਲ ਹੀ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਮਨਾਂ ਦੇ ਅੰਦਰ
ਕਦਰਾਂ ਤੇ ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਅਹਿਸਾਸ ਹੋਵੇ।
13/01/2025.
कभी कभी अज्ञान वश
आदमी एक शव
जैसा लगने लग जाता है
और दुराग्रह ,पूर्वाग्रह की वजह से
करने लगता है
किसी भाषा विशेष का विरोध।
ऐसे मनुष्य से है अनुरोध
वह अपनी भाषा की
सुंदर और प्रभावशाली कृतियों को
अनुवाद के माध्यम से
करे प्रस्तुत और अभिव्यक्त
ताकि जीवन बने सशक्त।
भाषा विचार अभिव्यक्ति का साधन है।
यह सुनने ,बोलने,पढ़ने और लिखने से
अपना समुचित आकार ग्रहण करती है।
सभी को मातृ भाषा अच्छी लगती है ?
पर क्या इस एक भाषा के ज्ञान से
जीवन चल सकता है ?
आदमी आगे बढ़ना चाहता है।
यदि वह रोज़गार को ध्यान में रख कर
और भाषाएं सीख ले तो क्या हर्ज़ है ?
बल्कि आप जितनी अधिक भाषाएं सीखते हैं ,
उतने ही आप प्रखर बनते हैं।
अतः आप व्यर्थ का भाषा विरोध छोड़िए ।
हो सके तो कोई नई भाषा सीखिए।
आपको पता है कि हमारी लापरवाही से
बहुत सी भाषाएं दिन प्रति दिन हो रहीं हैं लुप्त।
उनकी खातिर आप अपने जीवन में
कुछ भूली बिसरीं भाषाएं भी जोड़िए।
ये विस्मृत भाषाएं
आप की मातृ भाषा का
बन सकती हैं श्रृंगार।
इससे क्या आप करेंगे इंकार ?
हो सके तो आप मेरे क्षेत्र विशेष में आकर
अपनी मातृभाषा के जीवन सौंदर्य का परिचय करवाइए।
अपनी मातृभाषा को पूरे मनोयोग से पढ़ाइएगा।
हमें ‌ज्ञान का दान देकर उपकृत कर जाइएगा।
१२/०१/२०२५.
कभी कभी हादसा हो जाता है
जब इर्द गिर्द धुंध फैली हो,
और हर कोई तीव्र गति से
आगे बढ़ना चाहता हो,
मंज़िल पर पहुंचना चाहता हो।
आदमी ही न रहे तो क्या यात्रा का फायदा है ?
अतः धुंध के दिनों में अतिरिक्त सावधानी रखिए।
भले ही गंतव्य पर देरी से पहुंचना पड़े,
सुरक्षित रहने को
अपनी प्राथमिकता बनाइए।
धुंध का पड़ना स्वाभाविक है,
पर इस मौसम में तेज़ी करना
नितांत अस्वाभाविक है।
कभी कभी हादसे से बचने के लिए
यात्रा टालना तक अच्छा होता है।
फिर भी यदि कोई मज़बूरी है
तो जितना हो सके ,
अपनी चाल धीमी कर लें।
जीवन में धीमेपन को स्वीकार कर लें।
अपने भीतर
तनिक धैर्य को धारण कर लें
और अपने दिमाग में
अस्पष्टता की धुंध और कुहासे को
हावी न होने दें ,
ताकि जीवन में जीवंतता बची रहे।
जीवन में वजूद
धुंध और कुहासे के बावजूद
अपना अहसास कराता रहे।
अनमोल जीवन अपनी सार्थकता को वर सके।
१२/०१/२०२५.
Next page