Hello Poetry
Submit your work and get some sparkles! Create free account
प्रसन्नता सी झूमने लगती है तेरी एक बूंद से ही, भर-भर के जब तुम आती हो, एक पल के लिए कहूं, कुछ पल तो ठहर जा, मेरे अतृप्त मन को तो भर जा। बिन बुलाए अतिथि जैसे आए तुम लेकिन तुम्हारी प्रतीक्षा नैनों में रहे, ऐसी अनुभूति लाते हो तुम। मुझ हेतु एक अप्राप्य सौगात हो तुम, मार्ग देखें जिसकी कोई हृदय के रोगी, और वह नए-नए प्रेम के बंधन में हो जो। किंतु, भयभीत होते हैं कच्चे घर, वह जिनकी रोटी भी अपेक्षा से आधी है। प्रसन्नता का उपहार जहाँ कुछ के लिए, दुःख के सागर भी तुमने भर के दिए। एक ओर तुम्हारी हर एक बूंद जहाँ किसी के स्मित का कारण है, वहीं दूसरी ओर यही अश्रुओं का कारण भी है। टप, टप, टप बरसो हल्के-हल्के।।।
0
Apr 9, 2020
Apr 9, 2020 at 1:22 PM UTC
वर्षा

Mitali
Written by
27/F/Guwahati
Apr 9, 2020
Apr 9, 2020 at 1:22 PM UTC
Request permission to use this poem