Hello Poetry
Submit your work and get some sparkles! Create free account
minipoetry
minipoetry
26/F/India i am nandini, a govt. teacher, a pvt. painter and self-employed poet , / you can also catch me on youtube / www.youtube.com/miniPOETRY / And on Instagram / www.instagram.com/___minipoetry
सुनो,ज़रा ग़ौर से आज मेरी बात सुनना मेरे जाने के बाद भी मुझे याद रखना। मेरे जाने की रब से न तुम शिकायत करना फ़िर पा सको मुझे बस यही दुआ करना अपने लबों पर सदा मेरा नाम रखना मेरे जाने के बाद भी मुझे याद रखना। मुझसे जुदा होने का ग़म खुदसे दूर कर देना अपने ज़ख्मों को मेरी यादों से भरना,और मैं वँहा खुश रह सकूं इसलिए तुम यँहा खुश रहना मेरे जाने के बाद भी मुझे याद रखना। धूप की पहली किरण जब तुम्हें स्पर्श करें तो मेरे होने का एहसास करना गुस्सा आए मुझ पर कभी तो इन बहती हवाओं के साथ झगड़ना और मन करे मिलने का तो बस, बस अपनी आंखें बंद करना मेरे जाने के बाद भी मुझे याद रखना। एक आख़री बार कुछ मांग लूँ तुमसे, दोगे न तो मुझसे बिछड़ने के बाद न रो कर मुझे याद करना मुझे देख के जैसे अभी हंसते हो जाने के बाद भी वैसे ही हंसना तुम्हे मालूम है न तुम्हे मुस्कुराते देखना पसंद है मुझे तो अपनी मुस्कुराहट को यूँ ही बरक़रार रखना मेरे जाने के बाद भी मुझे याद रखना मेरे जाने के बाद भी मुझे याद रखना।।
0
Aug 4, 2020
Aug 4, 2020 at 8:22 AM UTC
मेरे जाने के बाद

Continue reading...
25
बिन कुछ कहे क्यों चले गए तुम,अभी न ऐसे जाना था अभी तो ज़िन्दगी शुरू हुई थी,जिसे अभी और सजाना था अपने किरदारों से तुमने,कभी हँसाया तो कभी रुला दिया बॉलीवुड के चंद हकदारों ने तुम्हें मौत की नींद सुला दिया भेदभाव की इस नगरी में तुमने,कितना दर्द सहा होगा सिर्फ टैलेंट के बूते पहचान बनाना,मुश्किल बड़ा रहा होगा बस,उस पल से और लड़ जाते तुम,जिस पल में तुम टूट गए हताश हुए,निराश हुए और हयात से यूँ रूठ गए ज़िंदादिल इंसान थे तुम,तुम्हे चाँद पर घर बसाना था बिन कुछ कहे क्यों चले गए तुम,अभी न ऐसे जाना था कुछ वक्त पहले कंगना ने खुद ये राज़ खोला था भाई भतीजावाद के ख़िलाफ़, सिर्फ उसी ने बोला था उसकी तीखी बातों पर न कभी किसी ने ग़ौर किया नेपोटिस्म के सौदागरों ने फिर एक नया शिकार किया इन तुच्छ लोगों की साजिश में,न खुद को यूँ मिटाना था बिन कुछ कहे क्यों चले गए तुम, अभी न ऐसे जाना था आत्महत्या नहीं ये हत्या है,तुम्हे इंसाफ मिलना चाहिए फिर से कोई सुशांत, अब न शांत होना चाहिए चला गया वो खामोशी से,अब तो थोड़ी शर्म करो बॉलीवुड में नेपोटिस्म का ये काला धंधा बन्द करो।         www.youtube.com/miniPOETRY Did not want to go now .. Why did you go without saying anything, you did not have to leave now Life had just started, which still had to be decorated You laughed at your characters and sometimes made you cry Bollywood's few entitles put you to death In this city of discrimination, you must have suffered so much pain It would have been difficult to identify only on the basis of talent Just, from that moment you would fight, the moment you broke Desperate, disappointed and disgusted with the Hyatt You were a lively person, you had to settle on the moon Why did you go without saying anything, you did not have to leave now Kangana opened this secret herself some time ago Only he spoke against brother nepotism Nobody noticed his sharp words Nepotism dealers again hunt a new one In the conspiracy of these frivolous people, not to erase themselves Why did you go without saying anything, you did not have to leave now It's not ****** it's suicide, you should get justice No Sushant again, no more calm He has gone silently, now be a little ashamed Stop this dark business of nepotism in Bollywood.
0
Jun 21, 2020
Jun 21, 2020 at 1:36 AM UTC
अभी न ऐसे जाना था..

42
औरों को दे महल बनाकर ख़ुद झोपड़ में रहता है बात करें हम आज श्रमिक की जिसकी व्यथा न कोई समझता है।              भर के आँखों में सपने        वो गाँव छोड़कर आता है        शहर की चकाचौंध भरी दुनिया में        ख़ुद को अनजाना पाता है        सारे दर्द समेट के अंदर        बाहर से मुस्कुराता है        बात करें हम आज श्रमिक की        जिसकी व्यथा न कोई समझता है। जेठ की जलती गर्मी हो या हो जाड़े की मार मुश्किल भरे हालातों में भी न माने कभी वो हार चंद मज़दूरी की ख़ातिर दिन रात वो मेहनत करता है बात करें हम आज श्रमिक की जिसकी व्यथा न कोई समझता है।               परिश्रम करता सबसे ज्यादा        फिर भी दुत्कारा जाता है        करोड़ों कमाने वाले मालिक से        ख़ुद समय पर पगार न पाता है        फिर भी करता न उफ़ कभी        चुप-चाप सब सहता जाता है        बात करें हम आज श्रमिक की        जिसकी व्यथा न कोई समझता है। मजबूर हो गए आज श्रमिक जब कोई मदद न करता है वापस अपनों से मिलने वो मीलों पैदल चलता है पैर में पड़ गए मोटे छाले फिर भी उसके कदम न हारे देख के ऐसी हिम्मत उसकी ख़ुद कहर भी दंग रह जाता है बात करें हम आज श्रमिक की जिसकी व्यथा न कोई समझता है। www.youtube.com/miniPOETRY Labor agony Make others a palace He lives in a hut Talk about labor today No one understands the agony .. Dreams in all eyes He leaves the village In the dazzling world of the city Finds himself a little unknown Inside all the pain Smiles from outside Talk about labor today No one understands the agony .. Hot summer Or be winter Even in difficult conditions Never believe that every For the sake of a few wages Day and night he works hard Talk about labor today No one understands the agony .. Works hard the most Is still rebuked From a boss who earns crores Do not pay on time Never does oops ever All is silent Talk about labor today No one understands the agony .. Today the workers were forced When no one helps To go back to the village He walks for miles Thick ulcers in the leg Still don't lose his steps Seeing this courage Amber also bends down Talk about labor today No one understands the agony of ...
0
Jun 15, 2020
Jun 15, 2020 at 12:18 AM UTC
श्रमिक की व्यथा

78
ऐ दिल,न बैठ यूँ हार कर उठ,संभाल ख़ुद को और फ़िर किसी से मुलाक़ात कर ऐ दिल तू फ़िर से प्यार कर। माना कि तुझे ग़म है उसके जाने का मग़र उसका तो इरादा ही था तुझे रुलाने का उसके दिए दर्द से न ख़ुद को यूँ परेशां कर ऐ दिल न बैठ यूँ हार कर,तू फ़िर से प्यार कर। बिखर चुका है तू इस बात का एहसास है मुझे उसकी यादों में तड़पता देखा है तुझे उसकी यादों से अब तू ख़ुद को आज़ाद कर ऐ दिल न बैठ यूँ हार कर,तू फिर से प्यार कर। उदास न हो,तू अकेला नहीं है हज़ारों दिल हर रोज़,टूटते हैं यंहा टूटे दिल के टुकड़ों को समेट और फ़िर एक नयी शुरुआत कर ऐ दिल न बैठ यूँ हार कर,तू फ़िर से प्यार कर। हक़ न दे किसी को,जो तुझे रुला सके अब अपनी खुशियों की शुरुआत तू ख़ुद से कर तू ख़ुद पर रख यकीं और न अब किसी पर ऐतबार कर ऐ दिल न बैठ यूँ हार कर,तू फ़िर से प्यार कर ऐ दिल न बैठ यूँ हार कर,तू फ़िर से प्यार कर।।
0
Jun 10, 2020
Jun 10, 2020 at 4:12 AM UTC
ऐ दिल तू फ़िर से प्यार कर

23
जग-जीवन खुशहाल बनाएं चारों ओर हरियाली लाएं आओ पर्यावरण बचाकर अपनी धरा को स्वर्ग बनाएं।             जलता सूरज तपती धरती             पेड़ के नीचे राहत मिलती             पेड़ों से जीवन है सारा             लेकिन अपने स्वार्थ के ख़ातिर             मनुष्य ने अनावश्यक पेड़ है काटा             पेड़ के बदले पेड़ लगाएं             यह संदेश सब तक पहुचाएं             आओ पर्यावरण बचाकर             अपनी धरा को स्वर्ग बनाएं। जल से ही हम ज़िंदा रहते फिर भी जल को दूषित करते नदियों को पूजा है जाता सारा कचरा उसी में जाता जल है एक अनमोल रत्न बूँद-बूँद को स्वछ बनाएं आओ पर्यावरण बचाकर अपनी धरा को स्वर्ग बनाएं।              करें आदतों में सुधार आज हम              बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाएं              न करें प्रकृति का नाश और हम              हर मन में ये अलख जगाएं              धरती है ये माँ हमारी              उसको अब न और रुलाएं              आओ पर्यावरण बचाकर              अपनी धरा को स्वर्ग बनाएं।।                                  www.youtube.com/miniPOETRY Let's save the environment Make life happy Bring greenery around Come save the environment Make your land heaven. Burning sun rises earth Relieved under the tree Life is all from the trees But for the sake of our selfishness Man has cut unnecessary trees Plant trees instead of trees Reach this message to everyone Come save the environment Make your land heaven. We live by water Still polluting the water Rivers are worshiped All the waste goes to Water is a precious gem Make the blob clean Come save the environment Make your land heaven. Improve our habits today Curb rising pollution Do not destroy nature and we Awaken these feelings in your mind This mother is our earth Don't make him cry anymore Come save the environment Make your house heaven.
0
Jun 5, 2020
Jun 5, 2020 at 1:47 AM UTC
आओ पर्यावरण बचाएं

62
चलो खुद की तलाश करते हैं दुनिया के मसलों से दूर कुछ पल,कुछ पल अपने साथ बिताते हैं चलो आज खुद की तलाश करते हैं,, बिखर गए कुछ पन्ने ज़िन्दगी के इधर-उधर समेट के आज सबको एक खुशनुमा लम्हा लिखते हैं चलो आज खुद की तलाश करते हैं,, माफ़ करना ऐ दिल तुझे सबसे ज्यादा दुखी हमने ही किया है खुशियां तो बांट दी ज़माने भर में और दुनिया भर का ग़म तुझे दिया है तुझपे किये इस ज़ुर्म की सज़ा अपने आप को देते हैं चलो आज खुद की तलाश करते हैं,, थक चुके हैं ये कान सबकी बातें सुनते-सुनते कभी किसी की फटकार तो किसी के ताने सुनते-सुनते आज सबको चुप कर इन्हें सिर्फ़ अपनी बातें सुनाते हैं चलो आज खुद की तलाश करते हैं,, खो दिया है खुद को दुनिया की भीड़ में कंही आगे निकल गए सारे और हम खड़े रह गए वंही ज़िन्दगी बीत गयी सबको खुश रखते-रखते आज सबको भुला सिर्फ़ और सिर्फ़ अपनी खुशियों के तराने बुनते हैं चलो आज खुद की तलाश करते हैं चलो आज खुद की तलाश करते हैं,,।। www.youtube.com/miniPOETRY
0
May 30, 2020
May 30, 2020 at 7:15 AM UTC
खुद की तलाश

वो कहते हैं हम छुपाते बहुत हैं पूँछते हैं वो कुछ हम बताते कुछ और हैं माना कि हर दिल में कुछ राज़ छुपे होते हैं मग़र कभी तो कोई राज़ खोलो जब हम साथ होते हैं,,         मैनें मुस्कुराते हुए फिर उनसे कुछ यूँ कहा.. खोल देती हूँ तेरे सामने सारे राज़ अपने देखे हैं तेरे साथ मैनें कुछ हसीं सपने तेरे बिन लगे जैसे अधूरी हूँ मैं तू मिल जाये तो हो जाऊं पूरी मैं मेरी हर दुआ में शामिल तेरा नाम हो मैं तेरी राधा और तू मेरा घनश्याम हो दिल से जुड़ा ये रिश्ता तेरी रूह से जुड़ जाए जिस राह पर रखूँ क़दम वो तेरी ओर मुड़ जाए तेरी खुशियों से ही नहीं तेरे ग़म से भी मेरा रिश्ता हो मैं बन जाऊं वो लम्हा जिस लम्हे में तू हंसता हो तेरा मिलना जैसे टूटते तारे से मांगी कोई दुआ है तू मेरा वो ख्वाब है जो सच में पूरा हुआ है तूने मुझे खुदसे प्यार करना सिखाया है प्यार कोई बंधन नहीं आज़ादी है ये बताया है हर दिन तुम्हे इशारों में यही तो जताने की कोशिश करती हूँ कहती नहीं हूँ लेकिन तुमसे बहुत प्यार करती हूँ फ़िर भी तुम्हारी धड़कनें मेरे लफ़्ज़ों को सुनने का इंतज़ार करती हैं इज़हार-ए-मोहब्बत का मज़ा तो तब है जब मेरी निगाहें तेरी निगाहों से बात करती हैं है हुनर तुझमे तो इन निगाहों को पढ़ जो हर रोज़ तुझसे राज़-ए-इश्क़ बयां करती हैं जो हर रोज़ तुझसे राज़-ए-इश्क़ बयां करती हैं..।। www.youtube.com/miniPOETRY Raaz-e-Ishq Ask something we tell something else Let there be some secret hidden in every heart If you ever open a secret, when we are together, I smiled and then said something like this to him .. I open all the secrets in front of you I have seen some dreams with you I am incomplete without you If you meet then I should be complete Your name is included in my every prayer I am your Radha and you are my Ghanshyam May this heart-related relationship connect with your spirit Step on which path i turn to you I have a relationship not only with your happiness but also with your sorrow I shall become the moment in which you laugh Tera milna is like a blessing from a falling star You are my dream that is truly fulfilled You have taught me to love myself Love is not a bond it is freedom Every day I try to convey this to you in gestures I do not say but love you very much However your beats wait to hear my words Ezhar-e-mohabbat is fun then When my eyes talk to you Have your skills, read these eyes Who says Raaz-e-Ishq to you everyday Who tells you Raaz-e-Ishq every day….
0
May 21, 2020
May 21, 2020 at 6:15 AM UTC
राज़-ए-इश्क़

56
भारत माँ से आज उसके  कई वीर सपूत बिछड़ गए नमन है ऐसे वीरों का जो कुर्बान वतन पर हो गए न झुकने दिया सर देश का अपने वो अपना सर कटा गए                      भारत माँ की लाज बचा                       ख़ुद मौत को गले लगा गए ,,। न रुके कभी न झुके कभी वो तान के सीना चलते हैं ख़ुद जान की परवाह किये बिना वतन की रक्षा करते हैं जिस मिट्टी में जन्म लिया उस मिट्टी का कर्ज़ चुका गए                     भारत माँ की लाज बचा                     ख़ुद मौत को गले लगा गए,,। घर परिवार को छोड़ कर वो सीमा पर पहरा देते हैं देश की रक्षा की ख़ातिर अपनों से दूर वो रहते हैं जिस माँ की गोद में पले-बड़े उस माँ को रोता छोड़ गए                   भारत माँ की लाज बचा                   ख़ुद मौत को गले लगा गए,,। धन्य हैं वो वीर जवां जो देश पर मिट जाते हैं कदम बढ़ें दुश्मन के अग़र तो वो चीर लहु पी जाते हैं न भूल सकें कुर्बानी उनकी वो ऐसी छाप लगा गए                 भारत माँ की लाज बचा                  ख़ुद मौत को गले लगा गए,,।। www.youtube.com/miniPOETRY A salute to the martyrs Today many of her brave sons got separated from Mother India Salutations to such heroes Who sacrificed their lives Do not let your head bow down They chopped off their heads Mother India left unhappy He embraced death itself. Never stop never bow They walk the stool Regardless of my own life Protect the country Born in the soil Pay off that debt Mother India left unhappy He embraced death itself. Leaving the family Guard the border For the defense of the country Away from loved ones The mother who grew up in the lap Left that mother crying Mother India left unhappy He embraced death itself. Blessed are those brave men Which disappear on the country Step forward after the enemy They drink rip blood Do not forget their sacrifice They were printed Mother India left unhappy He embraced death itself.
0
May 11, 2020
May 11, 2020 at 1:31 AM UTC
एक सलाम शहीदों के नाम

66
फ़िर से वो दिन आएगा जब सारा देश मुस्कुराएगा कोरोना का अंधकार मिटाकर एक नया सवेरा साथ लाएगा फ़िर से वो दिन आएगा जब सारा देश मुस्कुराएगा लॉकडाउन हुआ है जबसे कैद हो गए घर में तबसे बिछड़ गए अपनों से सारे कोरोना के कहर से हारे ये हार का सिलसिला जल्द खत्म हो जाएगा फ़िर से वो दिन आएगा जब सारा देश मुस्कुराएगा बन्द हो गए धन्धे सारे छूट गयी मज़दूरी चाह कर भी न कमा पा रहे हाय! कैसी मजबूरी इस मजबूरी की दीवार गिरा हर वर्ग काम पर जाएगा फ़िर से वो दिन आएगा जब सारा देश मुस्कुराएगा खुल जाएंगे रास्ते सारे सब बंधन मुक्त हो जाएंगे हरा के फिर कोरोना को आज़ादी का दीप जलाएंगे बिखर गई है अर्थव्यवस्था हमारी उसको मजबूत बनाएंगे बिगड़े हुए इन हालातों में सारा देश एकजुट हो जाएगा फ़िर से वो दिन आएगा जब सारा देश मुस्कुराएगा करें प्रकृति को नमन आज हम और करें ये वादा न छेड़-छाड़ करें धरती से न हो ऐसा इरादा प्रकृति का साथ पाकर हर आंगन खिल जाएगा फ़िर से वो दिन आएगा जब सारा देश मुस्कुराएगा सारा देश मुस्कुराएगा.. www.youtube.com/miniPOETRY This country will smile again When the whole country smiles Erasing the darkness of corona Will bring a new dawn The day will come again When the whole country smiles Lockdown since Imprisoned at home ever since All the people who were separated Lost from the havoc of corona This necklace will end soon The day will come again When the whole country smiles All closed down Missed wages Can't earn even after wanting Oh! What helplessness The wall of this helplessness fell Every class will go to work The day will come again When the whole country smiles Will open all the way All ******* will be free Beat the corona again Light a lamp of freedom Our economy is shattered Make him stronger In these circumstances The whole country will be united The day will come again When the whole country smiles Bow to nature, today we And make this promise Do not disturb the earth No such intention With the nature Every courtyard will bloom The day will come again When the whole country smiles The whole country will smile ..
0
May 2, 2020
May 2, 2020 at 12:48 AM UTC
ये देश फिर से मुस्कुराएगा

81
चलो गुज़रे हुए वक़्त में चलते हैं अपने प्यार की शुरुआत फिर से करते हैं कहानी के कुछ पन्ने जो रह गए थे अधूरे साथ मिलकर उन्हें फ़िर से लिखते हैं चलो गुज़रे हुए वक़्त में चलते हैं,, हर बात को पूरा न करना जैसे आदत थी तुम्हारी यही वज़ह थी जो रह गयी अधूरी कहानी हमारी तुम जो बिना बोले समझाने की कोशिश करते थे ख़ुद भी उलझ जाते और मुझे भी परेशान करते थे तुम्हारी इस आदत में थोड़ा सुधार करते हैं चलो गुज़रे हुए वक़्त में चलते हैं,, तुम लिखना उन बातों को जो कभी कह न सके मेरे होकर भी कभी मेरे हो न सके मेरे साथ तो थे तुम लेकिन पास नहीं तुम्हारी कमी को बयां कर सकें मेरे पास वो अल्फ़ाज़ नहीं इस अधूरेपन को आज दूर करते हैं चलो गुज़रे हुए वक़्त में चलते हैं,, www.youtube.com/miniPOETRY Let's go through the past ...Let's go through the past Let's start our love again Some pages of the story that were left incomplete Write them together again Let's go through the past, Do not complete everything as it was your habit This was the reason that left our incomplete story You who tried to explain without speaking They used to get entangled and harass me too Improve your habit a little bit Let's go through the past, You write things that you could never say I can never be mine You were with me but not close Tell me your lack I don't have that alpha Remove this incompleteness today Let's go through the past,
0
Apr 26, 2020
Apr 26, 2020 at 12:20 AM UTC
चलो गुज़रे हुए वक़्त में चलते हैं

39