#sannata
ये कमबख्त सन्नाटा कितना शोर करता है,
ऊपर से कितनी गूंजती हैं इसकी आवाज़ें।
जब से ऊपर वाला कमरा दिया है रेंट पे,
बस सारा दिन — छे… छे…
एडवांस नहीं लिया होता,
तो कब का निकाल देता।
अब तो घर की दीवारों के भी रंग
एक से होने लगे हैं…
Jun 14, 2025
Jun 14, 2025 at 2:48 AM UTC