Hello Poetry
Submit your work and get some sparkles! Create free account
#lovefornation
ऐ मालिक, सिर्फ इतना-सा मुझपर तू करम दे, मुझे सनम से प्यारा मेरा वतन कर दे! ! कर दूँ निछावर तन-मन-धन सब अपना, इतनी प्रज्वलित मुझमें राष्ट्रप्रेम की अगन कर दे! ! सकुचित न होऊँ क्षणभर भी सरफ़रोश बनने को, ऐसी मनोवृत्ति का, मेरे ज़हन में जनम कर दे !! अस्तित्व मिट जाए दहशतवादी नर-पिशाचों का इस धरा से, और परे हो मुल्क से गद्दारीभरी सोच भी ऐसे उसे तू दफन कर दे! ! मेरी माँ के आँचल तले चैन से सो सकूँ मैं, ऐसे विदा होने पर अता मुझे मेरे तिरंगे का कफन कर दे! ! ऐ मालिक, सिर्फ इतना-सा मुझपर तू करम दे! ! - सचिन अ॰ पाण्डेय
0
Feb 25, 2018
Feb 25, 2018 at 2:22 PM UTC
तिरंगे का कफन कर दे !