#dharti
धरती पर जो हैं भगवान
वो हैं माता पिता मेरे
मेरे लिए अनगिनत बलिदान
दिये उन्होंने कई दफ़े
किया नहीं कभी विश्राम
देने सिर्फ आराम मुझे
गणित, भूगोल, भाषा, विज्ञान
और ज़िंदगी जियूँ कैसे-
सिखाने मुझे, खुद छोड़ अभिमान
फिर से सीखते साथ चले
उन से प्राण, उन्हीं से त्राण
उनको ये आत्मा करे प्रणाम-
उन मात-पिता को शत-शत प्रणाम!
Nov 29, 2019
Nov 29, 2019 at 10:27 AM UTC