#apeal
मै पूछता हु एक बात तुमसे
जब घरवालों ने तुमसे कई उम्मीद लगा रखी है
तो फिर क्यों किसी के लिए जान भी दे देते हो
आज हर एक चौराहे और सड़कों पर,,
बिखरा पड़ा ये नशा है
देखता हु हर एक के हाथ में
सिर्फ़ धुआं है
ऐसी क्या मजबूरी
जो इस तरह इसमें चूर हो
क्या कोई ऐसी बात
जिससे तुम मजबूर हो
भाई, कुछ अपनों का भी
ख़्याल कर लिया करो
ये नशा नाश ही है
इसे दूर धर लिया करो
जिन्होंने पाला वर्षों से
उनका तो ख़्याल कर ही लिया करो
मै तो चाहता हु बस इतना ही
कि इस नशे से दूर रहा करो
सिर्फ़ अपने कामों में
चूर रहा करो
किसी ऐरे–गैरे पर
जीवन कभी न लुटाना
है जो तेरे अपने—
किसी के लिए इनको न गंवाना
मत जा किसी की गलत संगत में
मत घुल इस अतरंगी रंगत में
तेरे मां–बाप
जो तेरे खुद के अपने है
मत भूल—
उनके भी कई सपने है
काम सिर्फ़ ऐसा
जो फ़ख़्र हो उनको
और आगे बढ़ाए
उनको और तुमको
कर के दिहाड़ी,
खेती–किसानी—
सिर्फ़ तुमको पढ़ाया है
तेरे उज्ज्वल भविष्य के लिए
खुद को बलि चढ़ाया है
बस एक अपील है मेरी
तुमसे—
जो मैने उखेरी है
तुम सिर्फ़ सफलता छुओ
यही उम्मीद मेरी है
कोई काम ऐसा
जो बदनाम तुझे कर दे
ऐसे हर एक कृत्य से
तू किनारा कर ले
For my nation youth
Yours younger brother
Mr. नितिन कुमार मीना मोहचा
Dec 22, 2025
Dec 22, 2025 at 5:19 AM UTC