Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
Jan 2022
आज 26 जनवरी है, आज हम गणतंत्र दिवस मनाएंगे!
सुबह सुबह उठकर, कुर्ता पजामा पहनकर, साथ में चश्मा लेकर एकदम हम नेताजी बन जायेंगे |
9 बजे मैदान पहुंचेंगे, 2-4 सेल्फी लेंगे, फिर Insta, facebook पर status update कराएंगे...
आज 26 जनवरी है, आज हम गणतंत्र दिवस मनाएंगे!

बस आज की मजबूरी में ई तिरंगा को सलामी दे  जायेंगे |
देखा देखी में हम भी जन-गण-मन ख़ुशी का ढोंग करके गायेंगे ||
आज ई सब बड़े दिखावे के साथ कर लेंगे लेकिन कल फिर से भगवा लहराएंगे |
भले हमें खुद नही आता लेकिन दुसरो से जबरदस्ती वन्दे मातरम गवाएंगे ||
आज 26 जनवरी है, आज हम गणतंत्र दिवस मनाएंगे!

बड़े प्यार से आज हम "जय भीम" का नारा लगाएंगे |
खूब शौक से आज संविधान की कश्मे खाएंगे||
"छोटा बड़ा कोई नही, सब एक बराबर है", आज हम जोर जोर से चिल्लायेंगे|
भीड़ को इकठ्ठा करके, बाबा साहेब की तारीफ के कशीदे पढ़वाएंगे ||
लेकिन बस आज ही करेंगे, कल फिर से इनको इनका औकात दिखाएंगे |
ई भीमराव जो किया है, उसके लिए उसे फिर से गालियाएंगे ||
छोड़िये आज इन सब बातो को, आज 26 जनवरी है, आज हम गणतंत्र दिवस मनाएंगे!

आज भाषण देने के लिए एकदम बढ़िया मंच सजवाएंगे |
भाषण ऐसा देंगे की सब मंत्रमुग्ध हो जायेंगे ||
नागरिको के संविधानी अधिकारों को अपने भाषण द्वारा उन तक पहुचायेंगे |
सत्ता विरोध और प्रदर्शन के अधिकार को भी उनको समझायेंगे ||
आज तक तो ई सब ठीक है लेकिन कल से जो सत्ता के विरोध में बोला, उसपर UAPA का धारा लगवाएंगे...
विरोध करने का उसको मीठा फल दिलवाएंगे, देशद्रोह का charge लगवाकर उससे जेल में चक्की पिसवाएंगे ...!

आज हम थोड़ा liberals वाला देशभक्ति दिखाएंगे...
कल से फिर दोबारा हम असली राष्ट्रवादी बन जायेंगे!
लेकिन फिलहाल, आज 26 जनवरी है, आज हम गणतंत्र दिवस मनाएंगे...!
Truth of modern India...

This is a poem written in my very own regional accent, i.e. Bihari accent... So even hindi speaking people may also face problem while reading this...

My very first hindi poem 😅😅

Happy rebublic day 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
Written by
SUDHANSHU KUMAR  19/M/Bihar, India
(19/M/Bihar, India)   
  1.6k
         Emmanuel Phakathi, Khoisan, N, Dark Fjord, Andrew and 13 others
Please log in to view and add comments on poems