Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
Jun 2018
दिल नही
विश्वास टूट जाते है,
वादे नही
जज़्बात टूट जाते है,

इंसान नही
वो पल रुठ जाते है,
प्यार नही
बस लोग बदल जाते है,

समय नही
हमारे तरीके बदल जाते है,
आँखें नही
नज़ारे बदल जाते है

सोच नही
विचार बदल जाते है,
कुल नही
कारनामे बदल जाते है,

आंखों की गुस्ताखी से
ये दिल बदनाम हो जाते है,
जब चले जाते दूर
तब हमारी अहमियत समझ आते है,

ईश्वर नही
प्रार्थनाएं बदल जाते है,
खुदा ने सिर्फ इंसान बनाया
पर यहाँ जाति और धर्म बनाये जाते है.....
Shrivastva MK
Written by
Shrivastva MK  23/M/INDIA
(23/M/INDIA)   
192
   ---
Please log in to view and add comments on poems