Hello Poetry
Submit your work and get some sparkles! Create free account
बचपन की कहानी का रंगा सियार आज मैंने अनुभूत किया । आजकल वह सत्ता के सिंहासन पर   आसीन  है और हरेक विरोधी को गिदड़ भभकी दे रहा है , और इसके साथ ही अपने आका के आगे नाच रहा है। वह शीघ्रता से मौत का तांडव करने शहर शहर यार मार करने आ रहा है , मेरा दिल बैठा जा रहा है। रंगा सियार अराजकता के दौर में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करना चाहता है। पर कोई विरला ही उसकी पकड़ में आता है। वह हर किसी से मिलना चाहता है, वह अपने रंगे जाने का दोष हर ऐरे गैरे नत्थू खैरे के सिर मढ़ना चाहता है। ११/०५/२०२५.
0
May 10, 2025
May 10, 2025 at 3:36 PM UTC
रंगा सियार

Written by
May 10, 2025
May 10, 2025 at 3:36 PM UTC
Request permission to use this poem