Hello Poetry
Submit your work and get some sparkles! Create free account
ShrivastvaMK
ShrivastvaMK
23/M Hello HP, / This is Manish, / I express my real feelings through my poem, / I write poem according to situation of my life,My motto is not to hurt any person but is to spread happiness in every faces who have lost their smile due to someone hurt.... / Thanx
माँ तू है तो उजाला तू नही तो चारो ओर अंधेरा है, माँ तू है तो चल रही सांसे तू है तो हमारा सवेरा है, माँ तेरे चरण में चारो धाम तू माँ स्वर्ग का द्वार है, तेरा आँचल जैसे पीपल का छाव तेरी गोद मे ही हमारा संसार है, माँ तू इस दुनिया की जननी तू हम सबका सम्मान है, तू माँ सर्व देवी-देवता माँ तू हम सबका भगवान है, माँ तू है तो हर घर एक सफल परिवार है, तू है तो माँ हर घर मे खुशियो का अम्बार है तेरे लिए मेरी माँ मनीष के शब्द कम पड़ जाते है, तुझे खुश देख माँ सच मे खुशी से आंखे भर जाते है।
0
Jan 6, 2025
Jan 6, 2025 at 12:59 PM UTC
Untitled
आज अपनी नाराज़ कलम से अपने दर्द को सजाया है, अमीर और गरीब में बस एक छोटा सा अंतर बताया है, सच्ची खुशी को वही समझ पाया है, जिसने किसी रोते हुए को हसाया है, अमीरो के घर एक बासी रोटी फेक दिये जाते है, उसी एक रोटी के लिए कई गरीब भूखे सो जाते हैं, अमीरो के घर एक महीने में जूते फेक दिए जाते है, कड़कती धूप में चलते-चलते गरीब के पैर में छाले पड़ जाते है, एक अमीर बिन कार एक कदम भी नही चल पाता है, पर एक गरीब बिन पैर ही हजार मिल की यात्रा कर जाता है, एक अमीर सिर्फ़ ब्रांडेड कपड़े ही पहनता है, पर एक गरीब फटे कपड़े पहन भी मुस्कुराता है, लाख कोशिशों के बाद भी एक अमीर चैन की नींद नही सो पाता है, पर एक गरीब एक निवाला खाकर पूरी रात चैन की नींद सो जाता है। मनीष............✍
0
Jan 6, 2025
Jan 6, 2025 at 12:59 PM UTC
अमीर v/s गरीब

Continue reading...
15
समझाये भी तो कैसे जब खुद ही टूट गये है, मनाये भी तो कैसे जब ये पल ही रूठ गये है, अब इन आँसुओ की कोई कद्र नही करता साहब, इंसान की नियत हैवान,दिल पत्थर हो गये है, आज सच की तस्वीर पुराने हो गए है, अब तो वो सारे लोग बेगाने हो गए है, दुसरो की बात क्या करे साहब यहाँ तो अपने-अपनो से पराये हो गये है, सारे रिश्ते अपने अब टूट गए है, सारे दोस्त  मुझसे रूठ गए है, जिससे मिलती थी कभी हिम्मत मुझे, वो आज कहि अनजान राहों में छूट गए है.... Plz spread happiness n don't hurt anyone... Happiness gives only happiness but sorrow gives only sorrow....
0
Jan 6, 2025
Jan 6, 2025 at 12:58 PM UTC
...जब खुद ही टूट गए है
ये हवायें रुठ जाए मुझे मंजूर है, ये साँसे रुक जाए मुझे मंजूर है, पर आप हमसे ना रुठ जाना, अगर सो जाऊ मैं गहरी नींद से एक बार मेरे सीने पर हाथ रख जरूर जगाना, पर मुझसे रुठ ना जाना, आँखों मे आँसू हो फिर भी मुस्कुराना, मैं हमेशा आपके साथ हु, ये बात अपने दिल को समझाना, पर आप मुझसे ना रुठ  जाना, ये मौसम रुठ जाए मुझे मंजूर है, इस बेरुखी दुनिया से साथ छूट जाए मुझे मंजूर है, पर आप हमसे ना रूठ जाना, अगर नाराज हो जाऊं आपसे, मुझे मार मार के मनाना, पर आप हमसे ना रुठ जाना, अगर मिलने से पहले ही छुप जाऊ मैं, उस चाँद को देख मुस्कुराना पर मुझसे रूठ ना जाना पर मुझसे रूठ ना जाना
0
Jan 6, 2025
Jan 6, 2025 at 12:57 PM UTC
मुझसे ना रूठ जाना....
जहाँ हमें अपनो जैसा यार मिलता है, वहाँ हमें खुशियों का संसार मिलता है, बेहद खुशनसीब होते है वो लोग जिन्हें ख़ुदा से दोस्ती का उपहार मिलता है, दोस्त हमेशा ही इस दिल के पास होते है, दूर हो जाये दुनिया पर वो हमारे साथ होते है, हर पल हो जाता ज़न्नत की तरह खूबसूरत, जब सारे दोस्त हमारे आस पास होते है, दोस्त हमें ज़िन्दगी जीना सीखा देते है, दोस्त हर मुश्किल को आसान बना देते है, कुछ दोस्त बनकर देते है हमें धोखा, तो कुछ हमेशा के लिए इस दिल मे समा जाते है..... ......................... Wish u all Happy friendship day..May ur everyday n every moments full of with happiness and Joy... God bless you all n Stay happy....
0
Jan 6, 2025
Jan 6, 2025 at 12:57 PM UTC
दोस्ती...
जो बताया जा रहा हमे वो सच बात नही है, दिखने मे प्यारा है पर उनमे वो जज़्बात नही है, साब ये शहर भी वही है ये लोग भी वही है, बस वक़्त बदल गया है और अब वो मेरे साथ नही है, झूठे है लोग यहाँ झूठे मेरे ख्वाब नही है, लफ्ज़ वही है पर इन लफ़्ज़ों मे वो अल्फ़ाज़ नही है, अश्क़ तो आज भी आता जब ज़िक्र उनका होता जो समझ जाए बिन बताये सबकुछ अब उनमे वो बात नही है, उनके दिखाये सपने झूठे थे साहब झूठी रात नही है बेबस तो नही हु बस अब वो खुशी वाली बात नही है, अब तो बस इंतेज़ार है उस पल का जब कोई आकर बोले, मुस्कुरा तो रहा सोते हुए भी बस साँसे अब इसके साथ नही है, अब इसके साथ नही है.........
0
Jan 6, 2025
Jan 6, 2025 at 12:56 PM UTC
अब वो मेरे साथ नही है....
दुआ है उस खुदा से दुनिया की हर ख़ुशी मिले आपको, सबका प्यार मिले, होठों पे खूबसूरत हँसी मिले आपको, गर हो कोई गम तो वो भी हसीं लम्हात बन जाये, आफ़ताब की तरह चमक,जन्नत-ए-रौशनी मिले आपको, मुक्कमल सारे ख़्वाब हो ,तोहफा नायाब मिले आपको, दुआएँ सबकी हो साथ आपके,सफलता बेहिसाब मिले आपको, इस जन्मदिवस पे ज़न्नत से बारिश हो खूबसूरत फूलों की खुदा खुद दस्तक दे घर आपके,मोहब्बत-ए-शबाब मिले आपको, काँटो का सिला खत्म हो,फूलों से सजी जमीं मिले आपको, सपरिवार मुस्कुराता रहे आपका,ज़िन्दगी की हर खुशी मिले आपको, हर बुरी नज़र से महफूज़ रखे खुदा आपको, जो पल आपको खूबसूरत अहसास दे खुदा करें वो पल हसीं मिले आपको........ .......Wish U a Very Happiest B'Day My Dear.....
0
Jan 27, 2019
Jan 27, 2019 at 6:47 AM UTC
WISHING YOU A VERY HAPPIEST BIRTHDAY MY DEAR..
दुआ है उस खुदा से दुनिया की हर ख़ुशी मिले आपको, सबका प्यार मिले, होठों पे खूबसूरत हँसी मिले आपको, गर हो कोई गम तो वो भी हसीं लम्हात बन जाये, आफ़ताब की तरह चमक,जन्नत-ए-रौशनी मिले आपको, मुक्कमल सारे ख़्वाब हो ,तोहफा नायाब मिले आपको, दुआएँ सबकी हो साथ आपके,सफलता बेहिसाब मिले आपको, इस जन्मदिवस पे ज़न्नत से बारिश हो खूबसूरत फूलों की खुदा खुद दस्तक दे घर आपके,मोहब्बत-ए-शबाब मिले आपको, काँटो का सिला खत्म हो,फूलों से सजी जमीं मिले आपको, सपरिवार मुस्कुराता रहे आपका,ज़िन्दगी की हर खुशी मिले आपको, हर बुरी नज़र से महफूज़ रखे खुदा आपको, जो पल आपको खूबसूरत अहसास दे खुदा करें वो पल हसीं मिले आपको........ .......Wish U a Very Happiest B'Day My Dear.....
Continue reading...
13
ये बात सच है कि ज़िन्दगी भर कोई किसी का साथ नही निभाता, गर भूल जाते बेवफ़ा बनकर तुझे,तो आज हँसकर अपना दर्द नही छुपाता, एक वक्त वो भी था जब तुम्हारी मोहब्बत का मिशाल दिया करते, एक वक्त ये भी है जब खुद को आज खुद ही नही समझ पाता, ख़ामोश हु इसका मतलब ये नही की ज़ख्म भर गए हैं, खामोश अब इसलिए हु क्योंकि ये दिल अब प्यार की भाषा नही समझ पाता, अरे लोगों की नजरों में तो हम कल भी बुरे थे और आज भी बुरे है, काश! तुम भी एक बार कह जाते तो या तो उस मोहब्बत को जला देता या खुद ही जल जाता....
0
Jan 5, 2019
Jan 5, 2019 at 8:02 AM UTC
Ye Dil Ab pyar ki bhasha nhi smjh Pata
सोचा ना था कि तुम पलभर में इस क़दर बदल जाओगे, मेरी साँसे साथ तो रहेगी और तुम दूर चले जाओगे, जिस ईश्क़-ए-इबादत में खुद को महफूज़ रखा करता, सोचा ना था कि उसी मोहब्बत की आड़ में तुम हमें इस क़दर जला जाओगे, ज़िन्दगी बेशक़ तुम्हारे बग़ैर खुशी के साथ जीते है, सोचा ना था कि तुम मेरा बनकर मेरे अहसासों का सरेआम क़त्ल कर जाओगे, ये तो पता था कि अक़्सर इश्क़ में अश्क़ उपहार दिए जाते है, सोचा ना था कि हमें तुम इस क़दर ग़ैर बना जाओगे, जिन नज़रों से कभी तुम्हारी राह तकता, सोचा ना था उन्हीं नज़रों में समा नज़ारे ही छीन जाओगे, शुक्रिया तो फ़िर भी हम तुम्हारा तहे दिल से करेंगे, सोचा ना था कि तुम हमें ज़िन्दगी का इतना खूबसूरत पाठ पढ़ा जाओगे,
0
Dec 22, 2018
Dec 22, 2018 at 9:53 AM UTC
सोचा ना था........?

12
डर इस बात का नही है कि हम एक दूसरे से अलग हो जाए, डर तो इस बात का है कि हम साथ रहकर भी कहीं अज़नबी ना हो जाए, ये सच है कि हमें खुद से ज्यादा आपसे मोहब्बत है, पर इस वक़्त का क्या?जो बिन बताये ही पलट जाए, लफ्ज़ और असलियत में बस फर्क इतना सा है, एक सुना तो जाना, एक हुआ तब समझ आए, अरे कैसे समझाऊँ खुद को ,की यहाँ इंसान बेवक़्त ही बदल जाते है, पर क्या करे दील होता ही ऐसा है,जब लग जाए ठोकर इसे तब समझ आए, यहाँ हज़ार मतलब मिलेंगे ज़िन्दगी और मौत का, बस फर्क इतना सा है कि ज़िन्दगी हो तो अपनो के साथ,या ख़ुद के लिए चैन की नींद सो जाए, कुछ यूं बदल गयी ज़िन्दगी मेरी ,जिसे कल लोग बेबाक़ बातें कहते, आज जब दिल टूटा तो वो बेबाक़ बाते भी किसी को सायरी लगती तो कोई गज़ल समझ जाए।
0
Dec 7, 2018
Dec 7, 2018 at 4:47 AM UTC
....बेबाक़ बातें भी ग़ज़ल बन जाए!